pub-4032623511138817 नवलसिंह शक्कर कारखाने के पिराई सत्र का शुभारंभ, कलेक्टर ने किसानों से किया संवाद किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए समिति गठित करने का दिया आश्वासन सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवलसिंह शक्कर कारखाने के पिराई सत्र का शुभारंभ, कलेक्टर ने किसानों से किया संवाद किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए समिति गठित करने का दिया आश्वासन


बुरहानपुर। झिरी-नवलनगर स्थित नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाने के पिराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं कारखाना प्रशासक विवेक कुमार ने पूजा कर नए पिराई सत्र की शुरुआत की और किसानों को शुभकामनाएं दीं।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने कहा कि गन्ना किसानों का हित प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों व समस्याओं—जैसे गन्ना तौल व्यवस्था, पर्ची वितरण, परिवहन और समय पर भुगतान आदि—के प्रभावी एवं त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने एक विशेष समिति गठित करने का आश्वासन दिया।

​संवाद के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कारखाना प्रबंधन को निर्देश दिए कि गन्ना आपूर्ति और पेराई प्रक्रिया को सुचारू व पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को अपनी उपज का उचित लाभ मिल सके।

इस दौरान महाप्रबंधक अजयपाल सिंह बिलोदिया सहित गन्ना उत्पादक किसान, अंशधारी सदस्य एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने किसानों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनीं। किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण के लिए समिति गठित कर पारदर्शिता के साथ आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...