बुरहानपुर। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही कर उचित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारियों से भी प्राप्त शिकायतों के बारे में जानकारी ली और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में देरी न हो और सभी आवेदन पत्रों पर गंभीरता से कार्यवाही की जाए।
जनसुनवाई में शिक्षा, पेंशन, खाद्य, नगर निगम, राजस्व, पंचायत सहित अन्य विभागों से संबंधित करीबन 36 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विदित है कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखते हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें