बूथ से विधानसभा स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति, प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद
भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित इंदिरा भवन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा प्रभारियों की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, प्रदेश संगठन प्रभारी संजय कामले, मुन्ना रघुवंशी एवं ललित सेन सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस दौरान आगामी राजनीतिक रणनीतियों और बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता, संघर्ष और जनसेवा के संकल्प के साथ प्रदेश में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनौतियों का एकजुट होकर सामना करने की बात कही।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें