छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर कलेक्टर की नजर, नोडल अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की होगी नियमित निगरानी, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
बुरहानपुर। जिले में संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की अब नियमित निगरानी की जा रही है। कलेक्टर विवेक कुमार के निर्देश पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहित शिक्षा विभाग के छात्रावासों और आश्रमों के लिए विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नोडल अधिकारियों को अलग-अलग छात्रावास आवंटित कर उनके निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी आवंटित छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं, शासन की योजनाओं के लाभ तथा पेयजल, भोजन और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
निरीक्षण का उद्देश्य छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को शासन की मंशानुसार सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना और उनके लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है। कलेक्टर विवेक कुमार ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने आवंटित छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें तथा वहां की वास्तविक स्थिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें