बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर विवेक कुमार ने स्वयं रक्तदान कर मानव सेवा की प्रेरक मिसाल पेश की। उन्होंने अन्य रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। शिविर में एलडीएम अक्षय शर्मा सहित जागरूक नागरिकों ने भी रक्तदान किया।
इस दौरान कलेक्टर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से रक्त संग्रहण प्रक्रिया तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। प्रत्येक जागरूक नागरिक को इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए।
वहीं, बाल दिवस के अवसर पर कलेक्टर विवेक कुमार ने जिला चिकित्सालय में बच्चों को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आरके वर्मा, सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें