सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नेपानगर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महाराणा प्रताप चौराहे पर एलईडी टीवी के माध्यम से किया गया।

  नेपानगर। शनिवार  दिनांक 19 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर कांग्रेस कमेटी नेपानगर द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे पर एलईडी टीवी के माध्यम से किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राहुल गांधी के संबोधन का प्रसारण दिखाया गया।  राहुल गांधी के कार्यक्रम में मौजूद रहे नगर पालिका अध्यक्ष भारती   विनोद पाटिल सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रकाश सिंह भैस, जगमीत सिंह जॉली, राजू दमोह पाटिल, चंद्रकांत प्रजापति, कुणाल तोमर और प्रतीक सिंह भैस सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अन्य प्रतिनिधियों एंव नगर के समस्त नागरिक मौजूद रहे  आप देख रहे है 👇

विकास कार्यों को समयबद्ध गति देने पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने ली समीक्षा बैठक

  12 विकास कार्यों की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश बुरहानपुर। शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने 19 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। बैठक में महापौर माधुरी अतुल पटेल, निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क, नाली, सीवर, जलापूर्ति, स्वच्छता, उद्यान, स्ट्रीट लाइट, तरणताल और फायर स्टेशन सहित 12 कार्यों की समीक्षा की गई। चिटनिस ने लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा करने और विभागीय अड़चनों का समन्वय से निराकरण करने के निर्देश दिए। अमृत-2.0 सीवर योजना के साथ शनवारा-लालबाग, सिंधीबस्ती-लोनी और शनवारा-गणपति थाना सड़क कार्यों की भी समीक्षा हुई। सीवर कार्य के बाद सड़कों की व्यवस्थित मरम्मत कराने को कहा गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को अभियान से जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।  चिटनिस ने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब ...

नेपानगर के हैदरपुर मे शराबबंदी की मांग को लेकर 120 से अधिक महिलाएं एकजुट होकर संयुक्त महिला समिति गठित, पंचायत और पुलिस चौकी में सौंपा ज्ञापन

  नेपानगर।  हैदरपुर ग्रामीणों  द्वारा शराबबंदी की मांग को लेकर 120 से अधिक महिलाएं एकजुट हुईं। महिलाओं ने संयुक्त महिला समिति का गठन कर गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई। समिति की सदस्य पहले ग्राम पंचायत पहुंचीं, जहां ज्ञापन सौंपने के बाद नावरा पुलिस चौकी पहुंचकर भी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस चौकी पहुंची महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए अवैध कच्ची और पक्की शराब की बिक्री पर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि शराब के कारण कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इसका असर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर भी पड़ रहा है। गांव-गांव चलाएंगी जागरूकता अभियान महिलाओं ने बताया कि संयुक्त महिला समिति के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। महिलाओं के अनुसार, पहले अकेले शराब बिक्री का विरोध करने पर विवाद की स्थिति बनती थी। अब समिति के माध्यम से महिलाएं संगठित होकर अभियान चलाएंगी। महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों से सीधे विवाद करने के बजाय पुलिस और प्रशासन को सूचना दी जाएगी। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग से शराब बेचने वालों ...

तबीयत खराब थी, फिर भी पहुंचीं नेपानगर विधायक, बोलीं- मोदी जी से बढ़कर नहीं ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप

  नेपानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार 17 सितंबर को भाजपा मंडल ने डॉ. अंबेडकर चौराहे पर ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम आयोजित किया। शाम 7 बजे हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में नेपानगर विधायक मंजू दादू भी पहुंचीं। बताया गया कि विधायक पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रही। मीडिया कर्मियों ने जब विधायक से तबीयत खराब होने के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य गड़बड़ है, लेकिन मोदी जी से बढ़कर नहीं।” विधायक के इस बयान की कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा रही। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डॉ. अंबेडकर चौराहे के साथ अपने-अपने घरों में भी दीप जलाए। इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने-अपने घरों और चौराहे पर दिपक जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृ...

भक्तिमय माहौल माँ वैष्णोदेवी धाम खामनी के लिए लालबाग से निकली भव्य शोभायात्रा, 52 शक्तिपीठों की माटी और जल का हुआ पूजन

  बुरहानपुर। ग्राम खामनी में शारदीय नवरात्र के दौरान स्थापित होने जा रहे माँ वैष्णोदेवी धाम को लेकर गुरुवार को शहर में पूरी तरह भक्तिमय वातावरण रहा। कटरा स्थित मुख्य माँ वैष्णोदेवी धाम से विशेष रूप से लाई गई माँ की चरण पादुकाओं का श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण पूजन-अर्चन किया।  इसके बाद रेलवे स्टेशन लालबाग से ग्राम खामनी तक एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा जब सांसद कार्यालय पहुँची, तो वहाँ भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया। 52 शक्तिपीठों की माटी और जल का पूजनआयोजन के अंतर्गत देश के सभी 52 शक्तिपीठों से लाए गए पवित्र जल, पावन माटी एवं धर्म ध्वज का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके उपरांत धर्म ध्वज को माँ वैष्णोदेवी धाम खामनी के लिए रवाना किया गया।  इस दौरान भाजपा नेता गजेंद्र पाटील ने कहा कि ग्राम खामनी में माँ वैष्णोदेवी धाम की स्थापना पूरे क्षेत्र के लिए श्रद्धा, आस्था और गौरव का एक महत्वपूर्ण अवसर है।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या...

खकनार मंडल के पिपरी बोरबन में गादली नृत्य के साथ मनाया मोदी का जन्मदिन

  ​खकनार | 18 सितंबर 2026 गुरुवार के दिन खकनार मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरी बोरबन में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आदिवासी समाज की माताओं-बहनों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक गादली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। ढोल की थाप पर गूंजे लोकगीतों और नृत्य से पूरा कार्यक्रम स्थल उत्साह और ऊर्जा से सराबोर नजर आया। ​ लड्डू वितरण और दीर्घायु की कामना: सांस्कृतिक प्रस्तुति के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों को बूंदी के लड्डू वितरित किए गए। इस दौरान सभी ने एक स्वर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। ​ प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम में मंडल महामंत्री श्रीमती शर्मिला कास्देकर, बूथ अध्यक्ष आशाराम मावस्कर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और मातृशक्ति उपस्थित रहीं। ​ सेवा पखवाड़े का संदेश: कार्यक्रम के दौरान 'सेवा पखवाड़े' के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा कार्यों की रूपरेखा साझा की गई। साथ ही, ग्रामीणों को इन सामाजिक और सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरि...

नेपानगर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नेपा लिमिटेड के विद्युत विभाग में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई साथ हि जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने उपकरण की पूजन की।

  नेपानगर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को नेपा लिमिटेड के विद्युत विभाग में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से विभाग परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। पूजन कार्यक्रम में निदेशक वित्त श्री डिक्सन साहब एवं महाप्रबंधक कारखाना श्री राम एलिगेशन ने मुख्य यजमान के रूप में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। पंडित श्री ईशान व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर विभाग प्रमुख श्री किशोर महाजन, श्री सुमंत कानफाडे, श्रमिक संघ अध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी, श्री अरूण फर्कले, श्री सुधीर भावसार, श्री संजय उपाध्याय, श्री सुनील महाजन एवं श्री संजय पाटिल सहित नेपा मिल के अधिकारी-कर्मचारी परिवार सहित मौजूद रहे।उपस्थित जनों ने नेपा मिल की निरंतर प्रगति और समस्त श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। विश्वकर्मा जयंती पर  जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में उपकरण पूजन कार्य...

नेपानगर के संजय नगर के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए भूमि का निरीक्षण

   नेपानगर।  भातखेड़ा, 16 सितंबर 2026 संजय नगर के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए मसक नदी के समीप आवंटित भूमि का बुधवार को निरीक्षण किया गया। जनहित में किए गए इस निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती विनोद पाटिल के साथ राजस्व विभाग के आरआई, पटवारी और नगर पालिका के इंजीनियर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुनर्वास के लिए आवंटित भूमि की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मौके पर उपलब्ध सुविधाओं और पुनर्वास के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। प्रभावित परिवारों के हित में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुनर्वास प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक कार्यवाही को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पुनर्वास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई तथा प्रभावित परिवारों के हित में जरूरी कार्यवाही करने पर विचार-विमर्श किया गया। आप देख रहे है 👇

नेपानगर में भक्तिमय माहौल अयोध्या के स्वरूप में विराजे बाप्पा, गरबा और महाआरती से गूंज उठा नगर

नेपानगर। पूरे नगर में इन दिनों गणेशोत्सव का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गणेशोत्सव के चलते नेपानगर का पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। जगह-जगह भव्य पंडाल सजाए गए हैं, जहाँ स्थानीय समितियों द्वारा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला मैदान में अयोध्या के स्वरूप में विराजे बाप्पा नगर के रामलीला मैदान में इस वर्ष एक विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है, जहाँ अयोध्या के स्वरूप में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इस अनूठी प्रतिमा के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश पर्व के दौरान सांस्कृतिक आयोजनों की धूम मची हुई है। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति, गवली मोहल्ले में जनशक्ति ग्रुप के युवाओं द्वारा पूरे जोश और उत्साह के साथ गरबा नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी प्रकार, वार्ड क्रमांक 14, चुनाभाट में योगेश पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ प्रतिदिन 'जय अंबे ग्रुप' द्वारा गणेश प्रतिमा के समीप गरबा नृत्य और कई प्रकार के खेलकूद आयोजनों का सिलसिला लगातार जारी है। ...

नेपानगर में गूंजे बाप्पा के जयकारे, पारंपरिक हर्षल्लास और भव्यता के साथ विराजे विघ्नहर्ता

  राम राजे मित्र मंडल द्वारा बप्पा का भव्यता के साथ आगमन किया गया  नेपानगर। नगर में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। चारों और 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। राम राजे मित्र मंडल और स्थानीय युवाओं के विशेष प्रयासों से इस बार गणेशोत्सव को लेकर एक अलग ही रौनक, उत्साह, उमंग और आत्मीयता देखने को मिल रही है।  बप्पा के स्वागत में सजी नेपानगर की गलियां  हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव के आगमन को लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों में अद्भुत उत्साह है।शहर के विभिन्न पंडालों में विघ्नहर्ता गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। अन्य स्थानीय समितियों द्वारा सजाए गए पंडालों में श्रद्धालुओ द्वारा सुबह-शाम होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग पहुंचकर बाप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं। नगर में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में अनंत चतुर्दशी तक शहर में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। आप देख रहे है 👇
  नेपानगर, डावली खुर्द से सोनुद के बीच बनी डामर की सड़क   भ्रष्टाचार की हदें पार 3 महीने में ही उखड़ गया सीसी रोड, अधूरा शौचालय और बंद पंचायत भवन से ग्रामीण त्रस्त नेपानगर ।क्षेत्र के ग्राम डावली खुर्द से सोनुद के बीच बनी डामर की सड़क लंबे समय से बदहाल है। ग्राम डवाली कला में महज 3 महीने पहले ही सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। ठेकेदार और पंचायत की मिलीभगत से इसमें इतनी घटिया सामग्री का उपयोग किया गया कि सड़क अभी से उखड़ने लगी है और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है।  भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पंचायत भवन और शौचालय: गाँव में नया पंचायत भवन बन रहा है जिसमें जमकर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। मानक के अनुरूप सामग्री न होने से यह भवन समय से पहले ही जर्जर हो जाएगा। इसके अलावा, करीब 4 वर्ष पूर्व बना सार्वजनिक शौचालय आज तक जनता के उपयोग में नहीं आया है, क्योंकि उसका निर्माण अधूरा छोड़, उसकी पूरी राशि की अफरा-तफरी कर ली गई है। ताले में बंद पंचायत कार्यालय और सचिव की मनमानी: गाँववालों और पंचों के लिए पंचायत भवन के दरवाजे हमेशा बंद रहते हैं। पंचाय...

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में गूंजी युवाओं की आवाज़ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत खकनार ब्लॉक में हुआ सीधा संवाद

खकनार ।क्षेत्र के युवाओं और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को मुखरता से उठाने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार ब्लॉक में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के तहत एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। ​ भर्ती घोटालों और पेपर लीक पर हुई गंभीर चर्चा संवाद के दौरान मुख्य रूप से बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे भर्ती घोटालों और पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने भविष्य को लेकर आ रही अनिश्चितताओं और चिंताओं को प्रमुखता से रखा। इस दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने के लिए उनकी आवाज़ को संगठित और मजबूत तरीके से उठाने की आवश्यकता है। ​ 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले महासम्मेलन पर विशेष फोकस कार्यक्रम के अंत में आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने जा रहे जननायक श्री राहुल गांधी के “छ...

बुरहानपुर में नए मीटरों के बाद बढ़े बिजली बिलों की जांच सहित 12 मांगों को लेकर ताप्ती सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

  बुरहानपुर । शहर एवं क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण, उपभोक्ताओं को आ रहे बढ़े हुए विद्युत बिलों की जांच, कमजोर विद्युत लाइनों के सुधार तथा पर्याप्त प्रशिक्षित लाइन स्टाफ की उपलब्धता सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा आज मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री, बुरहानपुर वृत को ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने ज्ञापन के माध्यम से विशेष रूप से नए विद्युत मीटर लगाए जाने के बाद अनेक उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अचानक एवं अत्यधिक वृद्धि होने की शिकायतों को गंभीरता से उठाया। समिति ने मांग की कि ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर, रीडिंग, तकनीकी शुद्धता, बिलिंग प्रक्रिया एवं वास्तविक विद्युत खपत की जांच कर असामान्य बिलों में नियमानुसार सुधार किया जाए। ज्ञापन में बुरहानपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी और कमजोर विद्युत लाइनों को बदलने, कम क्षमता वाले तारों एवं विद्युत नेटवर्क को मजबूत करने, बार-बार फॉल्ट वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान करने तथा मकानों के अत्यधिक करीब से गुजर रही विद्युत लाइनों को सुरक्षित दूरी पर करने की म...

नेपानगर में किसानों का फूटा गुस्सा बिजली, सड़क और आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

  भारतीय किसान संघ ने नेपानगर में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग ​नेपानगर। क्षेत्र के किसानों को आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान संघ सक्रिय हो गया है। क्षेत्र के किसानों का सब्र मंगलवार, 15 सितंबर को जवाब दे गया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले नेपानगर के अन्नदाताओं ने अपनी विभिन्न कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर लामबंद होकर तहसील कार्यालय का रुख किया। किसानों ने तहसीलदार जगन वास्कले को एक ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की है। क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया कि ग्रामीण अंचलों में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है।अनियमित बिजली आपूर्ति, खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त और सुचारू रूप से बिजली न मिलने से किसान परेशान हैं। नेपानगर से बदनापुर गजानंद मंदिर से बदनापुर मार्ग, नावया टंकी से सातयायरी मार्ग का नवीनीकरण कराया जाये सड़कों की बदहाली ग्रामीण क्षेत्रों और खेतों की ओर जाने वाले मार्गों की हालत जर्जर हो चुकी है, जिससे फसल मंडियों तक ले जाने में भारी दिक्कत...

बुरहानपुर जिले के ग्राम भोलाना (पातोंडा पंचायत के पास) में 73.44 करोड़ रुपये की लागत से एक स्वतंत्र जिला जेल और कर्मचारियों के आवास का निर्माण किया जा रहा है

  बुरहानपुर जिले के ग्राम भोलाना (पातोंडा पंचायत के पास) में 73.44 करोड़ रुपये की लागत से एक स्वतंत्र जिला जेल और कर्मचारियों के आवास का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है  बुरहानपुर । जेल परियोजनालागत 73.44 करोड़ रुपये ग्राम भोलाना के समीप लगभग 15 एकड़ भूमि पृष्ठभूमि बुरहानपुर के खंडवा से अलग होने के बाद से लगभग 19 वर्षों तक यहाँ स्वतंत्र जेल नहीं थी और कैदियों को खंडवा जेल भेजना पड़ता था। अब इस निर्माण से कैदियों को लाने-ले जाने की समस्या खत्म होगी।हाल ही में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने निर्माण स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है। विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि पहले बहादरपुर गांव के पास करीब 12 एकड़ जमीन पर जिला जेल बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन, इस इलाके में नवोदय विद्यालय समेत कई शिक्षण संस्थान हैं। यह क्षेत्र तेजी से शिक्षा का केंद्र बन रहा है। विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के हित को देखते हुए यहां जिला जेल बनाना सही नहीं लगा। इसके बाद पातोंडा पंचायत के भोलाना के पास 15 एकड़ जमीन का चयन किया गया। जल्द शुरू होगा निर्माण कार...

बुरहानपुर, जनजाग्रति संस्था जल्द आयोजित करेगी पत्रकार सम्मान समारोह, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि होंगे सम्मानित

  बुरहानपुर । सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने वाली अग्रणी संस्था ‘जनजाग्रति संस्था’ द्वारा बुरहानपुर में जल्द ही एक विशेष पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रेस फोटोग्राफरों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। ​संस्था की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जनजाग्रति संस्था अपने सदस्यों के आपसी सहयोग से विभिन्न सेवा कार्य संचालित करती है। संस्था के सामाजिक और जनसेवा अभियानों को पत्रकार बंधुओं द्वारा अपने समाचार पत्रों, चैनलों और पोर्टल्स के जरिए लगातार प्रमुखता से प्रसारित किया जाता रहा है। मीडिया के इस सकारात्मक सहयोग के कारण ही संस्था के सेवा कार्य और उनकी जानकारियां सुदूर क्षेत्रों तक पहुंच पाती हैं। ​पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा में अहम भूमिका निभाने वाले मीडिया कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए संस्था की हालिया बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बैठक कर सम्मान समारोह की तिथि, समय और स्थान की घोषणा की जाएगी, जिसक...

वीरभद्र मंदिर में भव्य रूप से मनाई गई गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका पूजा

  नेपानगर। गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज के पावन अवसर पर नगर के वीरभद्र मंदिर में महिला समिति द्वारा विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ हरतालिका पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं नगर के मंगल की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हरतालिका माता एवं भगवान शिव-पार्वती की पूजा की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर धार्मिक आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। पूजा आयोजन में श्रीमती मंगल पवार, विमला बाई चौधरी, नर्मदा बाई वाणी, आशा गुरवा, शोभा हटकर, पदम बाई पवार, माधुरी हटकर, छाया भोयटे, भूमिका कन्हर, मनाली गुरवा एवं चंदा बाई गुरवा सहित महिला समिति की सदस्य एवं श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं। महिला समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने वीरभद्र मंदिर परिसर को श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कर दिया। समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त आप देख रहे है 👇

मध्य प्रदेश शासन द्वारा हाल ही में प्रशासनिक फेरबदल पुलिस विभागीय अधिकारी वैभव प्रिया बने नेपानगर के नए एसडीओपी रतलाम से हुआ स्थानांतरण

   नेपानगर । राज्य शासन द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में हाल ही में एक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत वर्ष 2023 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) के अधिकारी श्री वैभव प्रिया को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो अब तक जिला रतलाम में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, उन्हें स्थानांतरित कर अब बुरहानपुर जिले के नेपानगर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पदस्थ किया गया है।अपनी कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाने वाले युवा आईपीएस अधिकारी श्री वैभव प्रिया जल्द ही नेपानगर पहुंचकर अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे।  क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जन-सुनवाई को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। आप देख रहे है 👇

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां इच्छादेवी मंदिर में चोरों ने पहले माता के चरण स्पर्श किए और फिर मुकुट चुराकर फरार हो गए।

बुरहानपुर ।शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक और प्रसिद्ध ग्राम इच्छापुर स्थित प्रसिद्ध इच्छादेवी मंदिर में 12 सितंबर की रात चोरी की वारदात हुई। सीसीटीवी में कैद फुटेज के अनुसार अज्ञात बदमाश मंदिर में घुसे और पहले माता इच्छादेवी के पैर छुए, फिर चांदी की पॉलिश किया हुआ मुकुट और छत्र चुरा लिया। और जाते समय भी बदमाश ने पैर छूकर गए  मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज ने न केवल पुलिस, बल्कि स्थानीय श्रद्धालुओं को भी चौंका कर रख दिया है। फुटेज के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने चोरी जैसे अपराध को अंजाम देने से पहले और बाद में माता रानी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वारदात का तरीका: आस्था और अपराध का अनोखा घालमेल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन अज्ञात आरोपी देर रात मंदिर परिसर में दाखिल हुए। गर्भगृह में माता की प्रतिमा के पास पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मां इच्छादेवी के चरण छुए। इसके बाद उन्होंने माता रानी की प्रतिमा से चांदी की पॉलिश किया हुआ मुकुट और छत्र उतार लिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देकर भागते समय भी एक बदमाश ने ...

नेपानगर के संकल्प में भवन निर्माण से पहले अनुमति अनिवार्य, अब वार्ड 24 के निर्माण पर उठे सवाल

  नेपानगर के वार्ड क्रमांक 24 (मनोज टॉकीज के पास) में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर नगर पालिका के नियमों और पारित संकल्पों के तहत स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की जा रही है। नेपानगर। नगर पालिका क्षेत्र में भवन निर्माण से पहले अनुमति की अनिवार्यता को लेकर स्वयं नगर पालिका परिषद द्वारा पारित संकल्प अब वार्ड क्रमांक 24 में चल रहे निर्माण के संदर्भ में चर्चा में है। 1 अगस्त 2025 को आयोजित साधारण सभा में पारित संकल्प क्रमांक 33 में नगर क्षेत्र में नवीन भवन निर्माण से पूर्व नगर पालिका से अनुमति प्राप्त किए जाने संबंधी व्यवस्था दर्ज की गई है। परिषद की कार्यवाही में दर्ज है व्यवस्था उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार साधारण सभा नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी और बैठक की कार्यवाही पर अध्यक्ष के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। इससे भवन निर्माण संबंधी अनुमति की व्यवस्था परिषद की आधिकारिक कार्यवाही का हिस्सा होने की पुष्टि होती है। वार्ड 24 में अब अनुमति की स्थिति पर सवाल- इसी पृष्ठभूमि में वार्ड क्रमांक 24, मनोज टॉकीज के पास चल रहे निर्माणाधीन कार्य को लेकर यह सवाल सामने आया है कि संबंधित निर...