सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया भावसा डेम का अवलोकन उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारी श्री मंडलोई से डेम की वर्तमान स्थिति और उससे संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

  बुधवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने भावसा डेम का अवलोकन किया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारी श्री मंडलोई से डेम की स्थिति एवं उसके संबंध में आवश्यक जानकारी ली। भावसा डेम वर्ष 2023 में बना है, यह आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणजनों को लाभान्वित करता है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, एसडीएम श्री अजमेर सिंह गौड़ सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया भावसा डेम का अवलोकन बुधवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने भावसा डेम का निरीक्षण किया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारी श्री मंडलोई से डेम की वर्तमान स्थिति और उससे संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि भावसा डेम का निर्माण वर्ष 2023 में हुआ है और यह अपने आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को सिंचाई और अन्य जल संबंधी लाभ प्रदान करता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, एसडीएम श्री अजमेर सिंह गौड़ सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। आप देख रहे है 👇

बिना नोटिस दिए वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम नहीं कटेंगे, 7 करोड़ से अधिक लोगों ने जमा किए गणना फॉर्म।

  चुनाव आयोग के अनुसार, कई लोग मतदाता बनने के इच्छुक नहीं थे। बीएलओ को 36 लाख मतदाता नहीं मिले और न ही उनके गणना फॉर्म वापस मिले। या तो वे अन्य राज्यों में मतदाता बन गए या 25 जुलाई तक फॉर्म जमा नहीं किए थे। चुनाव आयोग ने रविवार को कहा है कि नोटिस दिए बगैर सूची से मतदाताओं के नाम नहीं कटेंगे। प्रारूप मतदाता सूची से नाम हटाने के पहले निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ( ईआरओ) या सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) को नोटिस और सूचना देनी होगी। मतदाता ईआरओ के निर्णय के असहमत रहे तो जिला मजिस्ट्रेट और फिर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील कर सकते हैं। ईआरओ के निर्णय के विरुद्ध अपील दायर करने में लोगो की मदद के लिए स्वयंसेवक प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। अपील दायर करने के लिए मानक प्रारूप बन रहा है। आयोग के अनुसार, लोगों को आसानी से अपील दायर करने की सुविधा देने के लिए इसे व्यापक रूप से प्रसारित भी किया जाएगा। रविवार को चुनाव आयोग के सहायक निदेशक अपूर्व कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। आयोग ने एसआईआर से संबंधित 10 प्रमुख उद्देश्यों को स्पष्ट किया। इसमें बताया गया कि 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 7...

जन अभियान परिषद जिला बुरहानपुर - नवांकुर सखी हरियाली यात्रा।

  प्रदेश पत्रिका :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं म.प्र. जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव एवं उपाध्यक्ष मोहन नागर की योजना से कार्यपालक निदेशक डॉक्टर बकुल लाड़ के निर्देश पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् की महत्वाकांक्षी योजना नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का पूरे प्रदेश में हरियाली अमावस्या के अवसर पर शुभारंभ किया गया है, इस अवसर पर जिला बुरहानपुर विकासखंड बुरहानपुर के *नवांकूर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चाँदगढ़* द्वारा यात्रा का शुभारंभ कलश यात्रा व स्थानीय निमाड़ी गीतों के साथ भजन मंडली एवं जन प्रतिनिधियो के सहयोग से किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री श्री सुभान चौहान जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण कि जानकारी प्रदान की अभियान का प्रमुख उद्देश्य नारी शक्ति के माध्यम से स्वैच्छिकता के आधार पर पर्यावरण संरक्षण करना है। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री मनीष कुवादे ने नवांकुर सखी योजना की विस्तृत जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि परिषद द्वारा प्रदेश के 313 विकासखंडों के 1565 सेक्टरों में हरियाली अमावस्या 24 जुलाई से आगामी 05 दिवसों तक नवांकुर सखी -हरीयाली यात्रा का...

जन अभियान परिषद विकासखंड खकनार द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन ग्राम पिपरी में हुआ.….

प्रदेश पत्रिका :- प्रदेश जन अभियान परिषद जिला बुरहानपुर विकासखंड खकनार के सेक्टर क्रमांक 2के ग्राम ग्राम पिपरी मे सावन के महीने मैं निकल रही पेड़ पौधों की कावड़ यात्रा व कलश यात्रा का मुख्य कार्यक्रम *नवअंकुर सखी हरियाली यात्रा अंतर्गत 110 महिलाओं को 11/11 बीजरोपित पौधों की थैलियां व पौधे उपलब्ध कराए गए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम की महिलाओं को नव अंकुर सखी के रूप में पंजीकृत कर दिए की बीजों रोपित थैलियों l  जिनको एक वर्ष तक अपने घर आंगन में देख-रकर बड़ा करना है हो आने वाले हरियाली अमावस्या पर उनका रोपण और देखरेख कर उन पेड़ों को बड़े करना है मैं उनको संस्था प्रतिनिधि द्वारा स्थानीय भाषा में पर्यावरण का महत्व बताया गया साथी कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शर्मीला कासडेकर द्वारा की गई। बसंत गावस्कर द्वारा जैविक कृषि जैव विविधता व बढ़ते तापमान को कम करने के बारे में बताया गया।  विकासखंड समन्वयक अमजद खान द्वारा नवांकुर सखी योजना की जानकारी दी गई। साथ ही पौधों के फायदे के बारे में बताया गया। इस अवसर पर संस्था से इलियाज अहमद मयूर अत्तरदे, रंजीत राठौर, कैलाश पाटिल,ग्राम व...

प्राकृतिक धरोहरों की गोद में जनभागीदारी और संवाद का अद्भूत संगम-अर्चना चिटनिस.…

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के नेतृत्व में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के अंतर्गत रविवार को कुंडी भंडारा की पहाड़ी पर विशाल पौधारोपण एवं बीजारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। रविवार सुबह से ही पहाड़ी पर उत्सवमय वातावरण दिखाई पड़ रहा था। प्रकृति प्रेमी, स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारी तो गेंती-फावड़ा, पौधे और बीज लेकर पहाड़ी पर चले आ रहे थे। साथ ही पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। प्रकृति और माँ का करें सम्मान, आओ लगायें एक पेड़ माँ के नाम। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम के 124वें एपिसोड सुनने के बाद पर्यावरण संरक्षण की दिशा एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुंडी भंडारा क्षेत्र की पहाडि़यों पर पौधारोपण एवं बीजारोपण किया गया। स्थानीय प्रजातियों के पौधों और बीजों के माध्यम से सतत जल स्त्रोत और हरित आवरण को सुरक्षित करने का यह संकल्प भविष्य की पीढि़यों को समर्पित है। इस दौरान पलाश, चिरोल, करंज, अमलतास, सीताफल एवं टेमर...

आम आदमी पार्टी प्रदेश सचिव बुरहानपुर प्रभारी शैली राणावत ने बुरहानपुर संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ लीं मीटिंग....

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव बुरहानपुर प्रभारी शैली राणावत सह प्रभारी नदीम अली रविवार को बुरहानपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी के निर्देश अनुसार बुरहानपुर में आप कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की विशेष बैठक लीं जिसमें संगठनात्मक दिशा निर्देश आगामी कार्ययोजनाएं एवं संगठन विस्तार पर विचार विमर्श किया प्रदेश सचिव बुरहानपुर प्रभारी शैली राणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार व पूर्ण गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी बैठक में कार्यकर्ता पदाधिकारी से चाचा की गई की आने वाले समय में संगठन को कैसे बनाएंगे जिले में संगठन को कैसे मजबूत करके गतिविधियां करेंगे । 7 माह से आप पार्टी द्वारा जिले की मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी भी तरह का ज्ञापन आंदोलन न होने को लेकर उन्होंने कहा कि जिले में संगठन विस्तार नहीं होने के करण यह सब नहीं हो पाया उन्होंने आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष को लेकर कहा कि आने वाले समय में कोई काम नहीं हुआ तो हम जिलाध्यक्ष को लेकर का विचार कर नए जिला अध्यक्ष बनाएगे । इस दौरान प्रदेश संयुक्त सचिव रियाज फारूक खोकर प्रदेश युथ विगं सह ...

नेपा लिमिटेड के कर्मचारी राजेश सविता का योग प्रशिक्षक के रूप में सम्मान...

प्रदेश पत्रिका :- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड के कर्मचारी संबंध एवं कल्याण विभाग में कार्यरत राजेश सविता को निदेशक वित्त, प्रदीप कुमार नाइक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पिछले तीन वर्षों से कंपनी में योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाने हेतु प्रदान किया गया। वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार ने योग साधक के रूप में सविता की भूमिका की सराहना करते हुएं उन्हें शुभकामनाएं दी। जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया राजेश सविता प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित योग शिविरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करवा रहे हैं। इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के तहत आयोजित सप्ताहव्यापी योग शिविर में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके इस योगदान पर नेपा लिमिटेड परिवार ने हर्ष व्यक्त किया हैं।              आप देख रहे हैं 👇