बुरहानपुर के लोहार मंडी क्षेत्र में आठ महीने से जलभराव और गंदगी से नाराज पार्षदों ने कीचड़ में बैठकर जल आंदोलन किया। महापौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थायी समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दो पार्षदों की तबीयत बिगड़ गई, जबकि नगर निगम ने अतिक्रमण को समस्या की वजह बताया। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोहार मंडी क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या से नाराज पार्षदों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर नालियों से निकले कीचड़ और गंदगी के बीच बैठकर जल आंदोलन किया। इस दौरान महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उन्हें मौके पर बुलाने की मांग भी उठाई। लोहार मंडी रोड पर पिछले करीब आठ महीनों से बिना बारिश के भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। बुरहानपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोहार मंड...