मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर समाजसेवियों के जन्मदिवस पर ताप्ती सेवा समिति ने किया बीजारोपण, एवं विकास कार्यों का अवलोकन
बुरहानपुर ताप्ती सेवा समिति, द्वारा संस्था के साथी समाजसेवी विवेक हाकिम एवं प्रहलाद चौधरी का जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेहटा स्थित बन राविन उद्योग नगर में बीज वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में यह संदेश देना था कि प्रत्येक शुभ अवसर को प्रकृति के नाम समर्पित किया जाए। कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार द्वारा संस्था को विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बीज उपलब्ध कराए गए। उन्होंने बताया कि इन बीजों की विशेषता यह है कि ये विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों में भी अंकुरित होने की क्षमता रखते हैं। यदि इन्हें उचित स्थानों पर बोया जाए तो आने वाले वर्षों में ये क्षेत्र को हराभरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ताप्ती सेवा समिति के सदस्यों ने जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि प्रत्येक सदस्य वर्षभर अधिक से अधिक बीज बोने और पौधे लगाने का कार्य करेगा तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा। समिति ने नागरिको...