सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पर पाँच अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर अर्थदंड, एक लेखापाल निलंबित तथा स्कूल की प्राचार्य को शौकाज नोटिस कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न इंदौर 24 अगस्त 2025 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदनों में से पांच प्रकरणों का रेण्डम रूप से चयन कर उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। समी...