12 विकास कार्यों की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश बुरहानपुर। शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने 19 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। बैठक में महापौर माधुरी अतुल पटेल, निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क, नाली, सीवर, जलापूर्ति, स्वच्छता, उद्यान, स्ट्रीट लाइट, तरणताल और फायर स्टेशन सहित 12 कार्यों की समीक्षा की गई। चिटनिस ने लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा करने और विभागीय अड़चनों का समन्वय से निराकरण करने के निर्देश दिए। अमृत-2.0 सीवर योजना के साथ शनवारा-लालबाग, सिंधीबस्ती-लोनी और शनवारा-गणपति थाना सड़क कार्यों की भी समीक्षा हुई। सीवर कार्य के बाद सड़कों की व्यवस्थित मरम्मत कराने को कहा गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को अभियान से जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। चिटनिस ने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब ...