मोबाइल गिरने की बात पर विवाद, ट्रेन में दो युवतियों से मारपीट नेपानगर स्टेशन पर जीआरपी ने दोनों को उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया
बुरहानपुर के नेपानगर रेलवे स्टेशन के पास विवाद में बेंगलुरु से बलिया जा रही दो युवतियां घायल हो गईं। युवतियों ने साथ मौजूद युवक पर मारपीट का आरोप लगाया। नेपानगर । स्टेशन पर रेस्क्यू बेंगलुरु से बलिया जा रही ट्रेन में मोबाइल गिरने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान साथ सफर कर रहे युवक पर दो युवतियों से मारपीट करने का आरोप है। विवाद बढ़ने पर नेपानगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने दोनों युवतियों को ट्रेन से उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल बुरहानपुर पहुंचाया। बताया गया कि यात्रा के दौरान मोबाइल गिर जाने को लेकर युवतियों और युवक के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद मारपीट की स्थिति बनी। अब्दुल शरीफ जीआरपी प्रभारी ने मामले की जांच कर रही है। आप देख रहे है 👇