बुरहानपुर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बोरगांव खुर्द के लेवा पाटीदार समाज भवन, गणपति नाका पर शिविर आयोजित किया गया। विधायक अर्चना चिटनिस और कलेक्टर हर्ष सिंह ने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने जांच की और पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर बनाए। आयुष विभाग ने भी सेवाएं दीं। आधार अपडेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विधायक चिटनिस ने नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों से चना, तुअर सहित अन्य दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनविश्वास अभियान नागरिकों की समस्याएं जानने और उनके निराकरण का प्रभावी माध्यम है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने तथा विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकी...