बुरहानपुर में 51 शक्तिपीठों की स्थापना का अनूठा धार्मिक संकल्प, वैष्णोदेवी धाम समिति ग्राम खामनी का ताप्ती सेवा समिति ने किया सम्मान
मध्य प्रदेश के जिला बुरहानपुर में 51 शक्तिपीठों की स्थापना का अनूठा धार्मिक संकल्प, वैष्णोदेवी धाम समिति ग्राम खामनी का ताप्ती सेवा समिति ने किया सम्मान बुरहानपुर। जिले के ग्राम खामनी स्थित माँ वैष्णोदेवी धाम में वैष्णोदेवी धाम समिति द्वारा 51 शक्तिपीठों की स्थापना के संकल्प के साथ एक अनुपम, भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा जनमानस को धर्म और आध्यात्मिकता से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इसमें पूरे ग्राम के लोगों ने सहभागिता करते हुए इसे सामूहिक आस्था और जनसहयोग का उत्सव बना दिया। वैष्णोदेवी धाम समिति के अध्यक्ष ने बताया कि देशभर में स्थापित 51 शक्तिपीठों को एक ही स्थान पर स्थापित करने का संकल्प लिया गया, जो अपने आप में एक अनूठी और प्रेरणादायी पहल है। इन शक्तिपीठों से स्मृतिस्वरूप सिक्के भी लाए गए, जो इस धार्मिक संकल्प की विशेष पहचान हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में विराजित शक्तिस्वरूपों की महिमा को एक ही धाम में समाहित करने का यह प्रयास श्रद्धालुओं को एक स्थान पर अनेक शक्तिपीठों क...