श्रद्धा बुद्ध विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया 70वाँ धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस, सम्राट अशोक के शौर्य को किया याद
नेपानगर। नवांकुर संस्था श्रद्धा बुद्ध विहार परिसर में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को 70वाँ धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस एवं अशोक विजयादशमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा बुद्ध विहार परिसर में बौद्ध उपासक-उपासिकाओं द्वारा भगवान तथागत गौतम बुद्ध के चरणों में मान-वंदना अर्पित कर किया गया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण किया। इसके पश्चात डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौराहे पर स्थापित बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विजयादशमी के इस पावन अवसर पर महान बौद्ध सम्राट अशोक के शौर्य, शांति संदेश और उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन करते हुए याद किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष हरीश शिंदे, सचिव रवींद्र मसाने, कोषाध्यक्ष भीमराव वानखेड़े, रवि गाढे, खेमचंद ठाकरे, अरुण साल्वे, सुधाकर कोजगे, अशोक सालवे, भीमराव नरवाडे, पुरुषोत्तम वानखेड़े, राजेंद्र मसाने, सुनील शिंदे और दिनकर मेढ़े सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं, रमाबाई महिला मंडल की ओर से पुष्पाब...