चाँदनी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बंद, दो बार आवेदन के बाद भी सुनवाई नहीं, ग्रामीण तीसरी बार भुसावल रेल मंडल के डीआरएम के नाम सौंपा ज्ञापन
नेपानगर। कोरोना काल में बंद किया गया चाँदनी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज अब तक बहाल नहीं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र चांदनी पंचायत के ग्रामवासियों ने आज चांदनी रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को भुसावल मंडल के डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चांदनी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का स्टॉपेज दोबारा शुरू करने की मांग की। इससे चाँदनी सहित मंडावा , रतागढ़, बोरसल और निमना के करीब 7 से 8 हजार ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण दो बार रेल प्रशासन को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर अब तीसरी बार भुसावल रेल मंडल को आवेदन भेजने की तैयारी कर रहे हैं। बसों और निजी वाहनों पर निर्भर ग्रामीण :चाँदनी से बुरहानपुर की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। इलाज, मजदूरी, व्यापार और अन्य जरूरी कामों के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। ट्रेन सुविधा नहीं होने से उन्हें बसों और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे यात्रा का खर्च बढ़ गया है। विद्यार्थियों को भी समय पर स्कूल-कॉलेज पहुंचने में परेशानी होती है। जानकारी के अनुसार : ग्रामीणों का कहना दो बार लिखित...