बुरहानपुर में असहाबे सूफ्फा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने 300 बच्चों को शैक्षिक किट बांटी, गरीब छात्रों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में असहाबे सूफ्फा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी लगातार जरूरतमंद बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही है. नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ एजुकेशनल वेलफेयर ने रविवार को लगभग 300 से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्कूल सामग्री वितरित की. बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल बॉक्स, टिफिन और पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई. सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और अभिभावकों ने भी संस्था के इस प्रयास की सराहना की. सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को मिली उड़ान कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर मार्केट के करीब आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हाजी अब्दुल बासित अपनी टीम के साथ मौजूद रहे. संस्था पिछले कई वर्षों से हर नए शैक्षणिक सत्र में जरूरतमंद परिवारों का सर्वे कर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पहचान करती है. इसके बाद पात्र विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक ...