खंडवा जिले में हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ लाला पर पुलिस का शिकंजा, निकाला पैदल जुलूस,,हूटर लगी स्कॉर्पियो से लोगों में दहशत फैलाने का आरोप, दो साथियों सहित गिरफ्तार
मध्य प्रदेश खंडवा जिले में हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ लाला पर पुलिस का शिकंजा, निकाला पैदल जुलूस,,हूटर लगी स्कॉर्पियो से लोगों में दहशत फैलाने का आरोप, दो साथियों सहित गिरफ्तार खंडवा जिले शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली और मोघट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश अमन उर्फ लाला पिता नासिर निवासी खानशाहवली बापू नगर सहित उसके दो साथियों चेतन पिता शांतिलाल निवासी नारायण नगर और प्रखर पिता अनिल राठौर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अमन उर्फ लाला का खानशाहवली कॉलोनी और इमलीपुरा क्षेत्र में पैदल जुलूस भी निकाला। पुलिस के अनुसार अमन लाला के खिलाफ हाल ही में एक नया प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में अपराध दर्ज हैं। जुलूस के दौरान पुलिस ने आरोपी से सार्वजनिक रूप से "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" कहलवाया। आरोपी रास्तेभर यही नारा दोहराता रहा। इस दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पुलिस कार्रवाई को देखते रहे। पुलिस का आरोप है कि अमन उर्फ लाला और उसके दोनों साथी...