मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते ताप्ती नदी और अन्य नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे जिला प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।
मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर लगातार वर्षा के बीच जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर कलेक्टर एवं एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया व्यापक निरीक्षण, ताप्ती नदी सहित सभी घाटों पर चौकस निगरानी के निर्देश बुरहानपुर जिले में निरंतर हो रही वर्षा तथा ताप्ती नदी सहित विभिन्न नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने शहर एवं आसपास के संवेदनशील जलभराव क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रेणुका झील पहुंचे, जहां उन्होंने झील के जलस्तर, जल निकासी तथा पानी के बहाव का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इसके पश्चात राजघाट पहुंचकर जलस्तर की स्थिति का निरीक्षण किया तथा मौके पर तैनात पुलिस बल से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर श्र...