सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मध्य प्रदेश जिला खण्डवा यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बुलेट चालकों को दिया कड़ा सन्देश

  प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीब 42 मॉडिफाइड साइलेंसर, 15 प्रेशर हॉर्न, 08 नंबर प्लेट को निकलवाकर रोड रोलर से नष्ट किया गया खण्डवा यातायात पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से यातायात प्रभावित करने वाले एवं यातायात नियमों कि अवहेलना करने वाले एवं मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखते हुए कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे आज यातायात पुलिस टीम द्वारा बुलट मे मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए कुल 42 मॉडिफाइड साइलेंसर, 15 प्रेशर हॉर्न, 08 नंबर प्लेट निकलवाकर पुराने बीएस स्टैंड पर रोड रोलर चलवाकर नष्ट किये गये।  उक्त कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय , थाना प्रभारी यातायात देवेंद्र परिहार एवं यातायात टीम द्वारा कार्यवाही की गई। खण्डवा पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें एवं सड़क पर अतिक्रमण न करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित बनी रहे। आप देख रहे है 👇

बुरहानपुर में आयोजित उपन्यास ‘नन्ही महबूबा’ के विमोचन समारोह

       नन्ही महबूबा’ उपन्यास का विमोचन बुरहानपुर, 18 अगस्त। हुदा पब्लिक स्कूल, हमीदपुरा में बेनज़ीर अकैडमी के तत्वावधान में लेखक हारिस अंसारी बुरहानपुरी के उपन्यास ‘नन्ही महबूबा’ के विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार प्रो. ज़की अनवर (प्रो. स्वामी विवेकानंद कॉलेज) ने की। शमा रोशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता नौशाद अली अंसारी ने की, जबकि उपन्यास का विमोचन प्रो. रफीक अंसारी (प्रो. शासकीय कॉलेज बुरहानपुर) के हाथों हुआ। इस अवसर पर लेखक हारिस अंसारी का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम का बेह्तरीन संचालन मास्टर ज़मीर अतहर ने की।         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुज़म्मिल अहमद अंसारी ने कहा कि ‘नन्ही महबूबा’ केवल एक उपन्यास नहीं, बल्कि समाज की एक गंभीर सच्चाई को सामने लाने वाली रचना है।        तनवीर रज़ा बरकाती (चेयरमैन दारूस्सुरूर सोसाइटी) ने कहा कि कम उम्र के बच्चों में बढ़ते प्रेम-प्रसंग आज गंभीर सामाजिक समस्या बनते जा रहे हैं। अभिभावकों की छोटी-छोटी लापरवाहियां भविष्य में...

नेपानगर डवालीकला में खराब सड़क का मामला,जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर का एक्शन सचिव को लगाया फोन

  डवालीकला में खराब सड़क का मामला,जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर का एक्शन नेपानगर। जनपद खकनार के अधीन ग्राम पंचायत डबालीकलों के लाल पढ़ावा से गोपाल फालिया के बीच लंबे समय से खराब पड़े रास्ते की समस्या को लेकर दिनांक 19 अगस्त 2026 मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान जिला कलेक्टर हर्ष सिंह की जनसुनवाई में पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपने के साथ ही मौके पर अपनी समस्या मौखिक रूप से भी बताई। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग लंबे समय से कच्चा और खराब है। बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों, किसानों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है  ग्रामीण ने 38 हस्ताक्षरों वाले सामूहिक शिकायत पत्र के माध्यम से हर्ष सिंह के सामने जनसुनवाई में शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सचिव को फोन कर मार्ग का निरीक्षण करने और आवश्यक निर्देश दिए।  शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने मौके पर ही ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र तायडे को फोन कर बुधवार तक समस्या का निराकरण करने के सख्त निर्देश दि...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में नल-जल योजना के अंतर्गत ,संजय नगर के वार्ड क्रमांक 01 से 05 तक के नागरिकों को पेयजल की समस्या से स्थायी राहत मिलने की दिशा में रेलवे की परमिशन के पश्चात कार्य को शुरू किया गया।

  नेपानगर के   संजय नगर में नल-जल योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 05 के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन की कनेक्टिविटी का कार्य रेलवे की परमिशन के पश्चात शुरू किया गया। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आज दिनांक 18/08/2026 मंगलवार को  संजय नगर के वार्ड क्रमांक 01 से 05 तक पेयजल समस्या के समाधान हेतु रेलवे की अनुमति मिलने के बाद पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू हो गया है। यह पाइपलाइन संजय नगर से सिटीजन स्कूल की ओर रेलवे पटरी के नीचे से गुजरेगी, जिससे लगभग 8 दिनों में काम पूरा होने की उम्मीद है। परियोजना की मुख्य विशेषताएँअनुमति और शुरुआत: रेलवे क्रॉसिंग की अनुमति मिलने के बाद मशीनें तैनात कर संजय नगर के पास खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। लाभार्थी क्षेत्र: वार्ड क्रमांक 01 से 05 के नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत से स्थायी राहत मिलेगी। नए कनेक्शन: जिन घरों में अभी तक नल कनेक्शन नहीं हैं, वहां भी बहुत जल्द नए जल कनेक्शन स्थापित किए जाएंगे। कार्य की स्थिति: इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील, सीएमओ संतराम चौहान और श्याम कंस्ट्रक्शन ...

बुरहानपुर के नेपानगर में स्वास्थ्य विभाग ने अमन अस्पताल को किया सील मरीजों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने की शिकायत, कमियां बरकरार मिलने पर कार्रवाई

  बुरहानपुर के नेपानगर में साड़ा कॉलोनी स्थित अमन अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार शाम सील कर दिया।   मध्य प्रदेश  बुरहानपुर जिले  के नेपानगर की साड़ा कॉलोनी स्थित अमन अस्पताल को दिनांक 17 अगस्त 2026 सोमवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। अस्पताल नगर पालिका के भवन में किराए पर संचालित हो रहा था। यह कार्रवाई मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं न मिलने की शिकायतों और दोबारा जांच के दौरान पूर्व में बताई गई कमियों में सुधार नहीं पाए जाने के कारण की गई।  कार्रवाई से जुड़ी मुख्य बातेंस्थान: साड़ा कॉलोनी, नेपानगर (बुरहानपुर, मध्य प्रदेश)। भवन: अस्पताल नगर पालिका के किराए के भवन में संचालित हो रहा था। वजह: मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलना और पूर्व जांच में पाई गई कमियों को ठीक न करना। विभाग: स्वास्थ्य विभाग। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 जुलाई 2026 को अस्पताल का निरीक्षण किया था। मेडिकल ऑफिसर डॉ. नबील खान के अनुसार, जांच में कई कमियां मिलीं। अस्पताल प्रबंधन को कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए और नोटिस जारी किया गया। दोबारा जांच में नहीं मिला सुधार सोमवार ...

बुरहानपुर जिले के सारोला गांव में आयोजित एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता शिविर के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी ,जागरूकता शिविर सारोला में 54 ग्रामीणों की जांच करके परामर्शदाता द्वारा परामर्श दिया गया

  बुरहानपुर जिले के सारोला गांव में आयोजित एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता शिविर के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी है। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को बढ़ाने में सराहनीय कदम है।  एचआईवी,एड्स सघन जागरूकता शिविर सारोला में 54 ग्रामीणों की जांच करके परामर्शदाता द्वारा परामर्श दिया गया बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार एवं खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ.पुष्पेंद्र जामले के मार्गदर्शन मे आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया द्वारा स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एचआईवी,एड्स,टीबी और सिफलिस जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण,बचाव,रोकथाम के बारे मे जनता को गाव गाव जा कर जागरूक कर रहे है   शिविर के माधयम से एचआईवी,एड्स सघन जागरूकता अभियान स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा चलाया जाने वाला एक विशेष अभियान है। इसकी शुरुआत हाल ही में 12 अगस्त 2026 अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देश के सभी राज्यों और जिल...

सघन जागरूकता अभियान 3.0' (12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026) ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एचआईवी (HIV) से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में मदद करता है।

  हाथ मिलाने,गले मिलने से एचआईवी का वायरस नहीं फेलता आईसीटीसी परामर्शदाता सिसोदिया  12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी एचआईवी 'सघन जागरूकता अभियान 3.0'चलाया जा रहा है  निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल बुरहानपुर मे उपस्थित विद्यार्थियों को एचआईवी के लक्षण,कारण एवं उपायों के बारे मे आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की है अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त के अवसर पर शुरू हुए इस अभियान के तहत गांव गांव,स्कूलों,कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा हैं। अभियान की मुख्य विशेषताएँ निःशुल्क जांच और सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है अभियान के अंतर्गत एचआईवी और एसटीआई यौन संचारित संक्रमण की निःशुल्क जांच की जा रही है। पॉजिटिव आने पर एआरटी केंद्र पर उपचार भी पूरी तरह मुफ्त दिया जाता है  भेदभाव को मिटाना एवं रोकथाम एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना और एचआईवी एड्स प्रिवेंशन एंड कंट्रोल एक्ट 2017 के प्रति लोगों को जागरूक करना   एचआईवी से जुड़ी किसी भ...