सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नेपानगर में रेत माफिया का कहर ताप्ती का सीना छलनी, सुबह से ही 4-5 ट्रैक्टरों का अवैध खेल जारी प्रकृति की पुकार अनसुनी।

   नेपानगर -फिर शुरू हुआ मां ताप्ती का सीना चीरना आज सुबह से ही रेट माफिया द्वारा अवैध रेत उत्खनन करेंने के इरादे से 4-5 ट्रैक्टर ताप्ती नदी के अंधारवाडी घाट ओर रतागड़ के पानधार जो फॉरेस्ट में आता है  नेपानगर। क्षेत्र में बहने वाली जीवनदायिनी ताप्ती नदी पर रेत माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।  आज सुबह से ही रेत माफियाओं द्वारा नदी का सीना चीरकर अवैध रेत उत्खनन करने का खेल एक बार फिर शुरू हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही 4-5 ट्रैक्टर ताप्ती नदी के अंधारवाडी घाट और रतागढ़ के पानधार (जो कि वन विभाग के अंतर्गत आता है) में अवैध रूप से रेत निकालने के इरादे से सक्रिय देखे गए। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से लगातार अवैध उत्खनन किया जा रहा है,  लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।जिम्मेदारों को दी गई सूचनाआज सुबह नदी में चल रही इस अवैध गतिविधि की अधिकारिक सूचना नेपानगर एसडीएम सृजन श्रीवास्तव, फॉरेस्ट रेंजर पुष्पेंद्र जादोन और माइनिंग अधिकारी आस्था कापसे ...

नेपानगर-सीवल मार्ग पर बारिश के मौसम में किए जा रहे सड़क पैचवर्क कार्य में भारी अनियमितताएं ग्रामीणों द्वारा डेढ साल में सडक बदहाल, खराब गुणवत्ता का आरोप

  नेपानगर । मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर , सीवल मार्ग पर बारिश के मौसम में किए जा रहे सड़क पैचवर्क कार्य में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार सामने आया है। डेढ़ साल से खराब पड़ी सड़क के गड्ढों को भरने के लिए डामर और गिट्टी का उपयोग तो किया जा रहा है, लेकिन गुणवत्ताहीन काम के कारण पैच बनते ही तुरंत उखड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग का निर्माण कार्य मात्र डेढ़ साल पहले ही हुआ था, लेकिन रखरखाव और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह इतनी जल्दी बदहाल हो गया। ​लगातार बारिश के बीच जल्दबाजी में किए जा रहे पैचवर्क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि इससे सड़क के लंबे समय तक टिकने की उम्मीद कम है। ​क्षेत्र के लोगों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है ताकि जनता के पैसों की बर्बादी न हो। खराब गुणवत्ता भारी बारिश के बीच बिना किसी तकनीकी मानक के केवल खानापूरी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ​अधिकारियों की अनुपस्थिति कार्यस्थल पर लोक निर्माण विभाग (PWD) का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या इंजीनिय...

परीक्षा से पहले 15 छात्राओं को छात्रावास से निकाला ABVP ने उठाया मुद्दा कलेक्टर को बताई समस्या

  मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में सोमवार दिनांक 7 सितंबर 2026 को शासकीय महाविद्यालय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की 15 छात्राओं को  तीन दिन के भीतर हॉस्टल खाली करने का नोटिस दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा से ठीक पहले हॉस्टल से बेदखल किए जाने की इस कार्रवाई के खिलाफ छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ मिलकर मोर्चा खोल दिया और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या बताई।  मंत्री के निर्देश का हवाला: छात्राओं का आरोप है कि वे पिछले 5 वर्षों से इस छात्रावास में रह रही हैं। हालांकि, छात्रावास की अधीक्षक का कहना है कि यह कार्रवाई मंत्री के निर्देश पर की जा रही है।  परीक्षा की चिंता: छात्राओं ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उनकी आगामी परीक्षाएं बेहद नजदीक हैं। ऐसे में अचानक छात्रावास खाली कराने से उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होगी और उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो जाएगा।  ABVP का हस्तक्षेप: छात्र संगठन ABVP ने छात्राओं की इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए जिला प्रशासन से तुरंत इस बेदखली नोटिस पर रोक लगाने और छात्राओं को परीक्षा ...

भीषण सड़क हादसा अंबाडा से उज्जैन जा रही केला लदी पिकअप चांदनी वन देवी के पास अनियंत्रित होकर पलटी

  नेपानगर के  अंबाडा से उज्जैन की ओर जा रही पिकअप अनियंत्रित होने के कारण पलटी हो गई  नेपानगर ।  सोमवार,  7 सितंबर 2026  को सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। अंबाडा से केला लादकर उज्जैन की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी  चांदनी वन देवी  के ठीक सामने अचानक अनियंत्रित हो गई और भीषण हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें भरा हुआ केला सड़क पर बिखर गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर  MP.66.G.2565  बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस वाहन सवार डराय वर का नाम  शकर (पिता शिवराव)  बताया जा रहा है  स्थिति: हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई और केला सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तथा घायलों को अस्पताल पहुँचाने व राहत कार्य जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार अनियंत्रित होने के कारण हो गया आप देख रहे है 👇

सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत

 मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत  बुरहानपुर । बहादरपुर रोड पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे वहां चल रहे निर्माण कार्य में लगी एक मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान रामजी, पिता प्यारेलाल के रूप में हुई है, जो रायसेन जिले के निवासी थे।  हादसे की खबर मिलते ही निर्माण स्थल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसके कारण सड़क निर्माण का काम कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।  स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आप देख रहे है 👇

बिना अनुमति अवैध निर्माण पर नेपानगर नगर पालिका सख्त; 'अमन मेडिकल केयर' को 48 घंटे का अंतिम अल्टीमेटम

  बिना अनुमति अवैध निर्माण पर नेपानगर नगर पालिका सख्त; 'अमन मेडिकल केयर' को 48 घंटे का अंतिम अल्टीमेटम  नेपानगर। नगर पालिका परिषद नेपानगर द्वारा अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 'अमन मेडिकल केयर' को द्वितीय व अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया है। नगर पालिका प्रशासन ने वाणिज्यिक हॉल के खुले क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए अवैध निर्माण को 48 घंटे (2 दिवस) के भीतर स्वतः हटाने का कड़ा निर्देश दिया है। नियमों की गंभीर अवहेलना नगर पालिका कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले प्रशासन द्वारा 21 अगस्त 2026 को पहला नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। संबंधित पक्ष द्वारा दिया गया जवाब असंतोषजनक पाया गया।  प्रशासन ने इसके बाद 3 दिन की मोहलत भी दी थी, लेकिन अतिक्रमण हटाने के बजाय वहां अवैध निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया, जिसे नियमों की गंभीर अवहेलना माना गया है।  मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय-सीमा (48 घंटे) के भीतर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो नगर पालिका परिषद द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रश...

अवैध शराब अहातों पर हुई पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही कार्यवाही जारी, खण्डवा एवं पंधाना क्षेत्र में चली पुलिस प्रशासन की जेसीबी

  अवैध शराब अहातों पर हुई पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही कार्यवाही जारी, खण्डवा एवं पंधाना क्षेत्र में चली पुलिस प्रशासन की जेसीबी बुधवार को प्रशासन ने लोहारी नाका स्थित सोम डिस्टलरी की शराब दुकान का अहाता तोड़ दिया। 🚨 खंडवा में अवैध अहाते पर चला बुलडोजर जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवम सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन रोकने हेतु जिले के समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के तारतम्य में आज जिला प्रशासन, थाना कोतवाली व थाना पंधाना की संयुक्त टीमों द्वारा खण्डवा एवं पंधाना में शराब दुकानों के पास बने अहातों को जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया। अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवम शराब के सार्वजनिक स्थानों पर सेवन के विरुद्ध खण्डवा पुलिस व प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी बताया जा रहा है कि क्षेत्र की महिलाएं शराब की अवैध बिक्री और अव्यवस्थाओं की शिकायत लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची थीं। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व ...