साइबर ठगी पर कठोरतम कानून और त्वरित कार्रवाई की मांग ताप्ती सेवा समिति ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बुरहानपुर। माननीय भागीरथ वाकला डिप्टी कलेक्टर को देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, मोबाइल एवं ऑनलाइन माध्यमों से होने वाली आर्थिक धोखाधड़ी को लेकर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय, जिला बुरहानपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सरकार द्वारा डिजिटल एवं ऑनलाइन लेन-देन को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर साइबर अपराधी मोबाइल कॉल, फर्जी लिंक, UPI, OTP, बैंक अधिकारी बनकर फोन करने सहित विभिन्न तरीकों से आम नागरिकों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों, वरिष्ठ नागरिकों तथा कम डिजिटल जानकारी रखने वाले लोगों को अपराधियों द्वारा आसानी से निशाना बनाया जा रहा है। समिति ने कहा कि साइबर ठगी केवल पैसों की चोरी नहीं है। किसी परिवार की बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई, इलाज अथवा वर्षों की मेहनत से जुटाई गई बचत जब ठगी के माध्यम से चली जाती है, तो उसका प्रभाव पूरे परिवार के भविष्य पर पड़ता है। इसलिए साइबर अपराध को गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक अपराध के रूप में लिया जाना आवश्यक है। ताप्ती सेवा समिति ने गंभीर एवं ...