आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई से नाराज शिवराज बोले- इन्हीं के वोट से मोहन जी मुख्यमंत्री बने, अन्याय की अति से व्यथित हूं
आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान बोले- इन्हीं के वोट से मोहन जी मुख्यमंत्री बने, अन्याय की अति से व्यथित हूं 11 अक्टूबर 2026 मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में वन विभाग और प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई ने सियासी भूचाल ला दिया है। हैरानी की बात यह है कि खुद केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। गांव में हुई तोड़फोड़ से आहत शिवराज सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा... सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम कोसमी में प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है। अपने संसदीय क्षेत्र में आदिवासी परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई पर उन्होंने व्यथा व्यक्त की,बुलडोजर से रौंदे गये आदिवासियों के परिवारों के आशियाने,उनके कुएं को मिट्टी डालकर भर दिया गया और खेतों में खड़ी मक्का व तुअर की फसलों को भी रौंद दिया गया शिवराज सिंह चौहान ने लंबे समय से जमीन पर काबिज लोगों के खि...