साइन खेड़ा । नेपानगर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नावरा पुलिस ने लगातार सख्ती बरती हुई है। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम साईखेड़ा में दबिश देकर एक आरोपी के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जब्त की है। नावरा चौकी प्रभारी सुनील पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को ग्राम साईखेड़ा में अवैध रूप से कच्ची शराब बेचे जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी नवल सिंह पिता सेठिया के घर से 7 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। अन्य संलिप्त लोगों पर भी कसेगा शिकंजा चौकी प्रभारी सुनील पाटिल ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में यदि कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, तो उनकी भी गहनता से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ऐसे सभी तत्वों की शिनाख्त कर रही है। आने वाले दिनों में क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के ठिकानों पर भी दबिश दी जाएगी औ...