केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से सांसद ने की भेंट नेपा मिल के भविष्य निधि न्यास की छूट स्थिति को यथावत रखने का किया अनुरोध प्रदेश पत्रिका:- दिल्ली में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट कर खंडवा संसदीय क्षेत्र के नेपानगर विधानसभा की नेपा लिमिटेड के भविष्य निधि न्यास की छुट स्थिती को यथावत रखने हेतु पत्र सौप आग्रह किया। इस दौरान नेपा लिमिटेड के संजय कुमार पवार, रवि शंकर पवार भी मौजूद रहे। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया की मेरे संसदीय क्षेत्र अंतर्गत नेपा लिमिटेड आदिवासी विकासखंड खकनार के नेपानगर तहसील में स्थित है। नेपानगर विधानसभा के लगभग 100 छोटे बड़े गाव की लगभग 50 हजार की जनसख्या प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस कारखाने पर निर्भर होकर अर्थव्यवस्था की एक मात्र धुरी व रोजगार का साधन है। इस कारखाने का भविष्य निधि न्यास प्रबंधन व श्रमिक दोनों पक्षों के सक्षम न्यासीयो की एक टीम द्वारा प्रतिबंधित है, जो सात वर्षों से सभी दिशा निर्देशों का पूर्णतः अनुपालना करा रहा है। श्रमिक संघ के संलग्न पत्र में लिखे गए ...