सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बेरोजगार महिलाओं को सक्षम बनाने के हित में गोल्डन अर्थ सोशल वेलफेयर द्वारा कार्य का हुआ शुभारंभ

  खंडवा शहर में गोल्डन अर्थ सोशल वेलफेयर वेस्ट बैंगल के संस्थापक तनमय सर की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस संस्था की जिला कार्डिनेटर नूतन शर्मा की उपस्थिति में बेरोजगार महिलाओं को सक्षम बनाने के हित में 26.04.2025 को अगरबत्ती जो की प्रतिदिन पूजा में एवं शुभ कार्यों में काम आने वाली है उस अगरबत्ती को तैयार करने का बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के कार्य का शुभारंभ हुआ । इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के कुछ जिलों से महिलाएं शामिल हुई जैसे की खंडवा, बुरहानपुर, अंजड़ बड़वानी, गाडरवारा, जिलों से दूर-दूर से महिलाएं शामिल हुई और महिलाओं ने मातृशक्ति होने का और आत्मनिर्भर होने का इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्रमाण दिया है।              आप देख रहे हैं 👇  

दौरेदौरे ही करेंगे या जिले के लिए कुछ करेंगे भी मुख्यमंत्री : अजय रघुवंशी

  अजय रघुवंशी  प्रदेश पत्रिका बुरहानपुर। गत एक सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री का बुरहानपुर में दूसरा दौरा है गत सप्ताह आने के बाद फिर से कल आने वाले है इस आने जाने के दौरों के बीच जिले में कई प्रकार की समस्या है जिन्हें हल करने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री जी ने किया था किन्तु पहले दौरे में नही कर पाए शायद कल के दौरे में कुछ अच्छा कर के जायेगे। उक्त बात कहते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश पूर्व महासचिव अजयसिंह रघुवंशी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विभिन्न मांग कर डाली रघुवंशी ने कहा कि जब आप आ रहे है तो वर्षो से बंद पड़ी ताप्ती मिल का भी कुछ ना कुछ उद्धार तो करके ही जायेंगे, ऐसी हमे ओर हजारों मजदूरों को आपसे अपेक्षा है साथ ही चूंकि नेपानगर विधानसभा में पधार रहे है तो नेपा मिल भी सुचारू रूप से चले ऐसी व्यवस्था कर ही देगे रघुवंशी ने कहा कि जिले का किसान आपकी फसल बीमा एव मौसम आधारित बीमा की घोषणा का भी इंतजार कर रहा है उसे तो आप जरूर ही पूरा करेंगे ऐसा किसानों को विश्वास है। बुरहानपुर नगर में आम जनता का जीना दूभर है अरबो की जल आवर्धन योजना के बाद भी प्यासे बुरहानपुर ओ...

Tourist Places Near Indore: इंदौर से 200 किमी दूर बुरहानपुर में छिपी है हिस्ट्री, किले का कुंडी भंडारा है मिस्ट्री

  MP Tourist Place: बुरहानपुर एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है, जो मध्यप्रदेश में स्थित है। यह शहर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और सुंदर वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। शाही किला, कुंडी भंडारा और हमाम खाना जैसी ऐतिहासिक धरोहरें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। ताप्ती नदी के तट पर स्थित शाही किले का विशाल उद्यान और दीवान-ए-खास। प्रदेश पत्रिका बुरहानपुर। महाराष्ट्र की सीमा पर बसा मध्यप्रदेश का बुरहानपुर जिला न केवल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है, बल्कि ऐतिहासिक धरोहरों से भी परिपूर्ण है। ऐसी धरोहरों को करीब से देखने और जानने का शौक रखने वालों को एक बार बुरहानपुर का भ्रमण अवश्य करना चाहिए। विशेष रूप से सूर्यपुत्री ताप्ती नदी के तट पर स्थित ईरानी और मुगल वास्तुकला का बेहतरीन नमूना शाही किला पर्यटकों को खूब लुभाता है। इस किले में मौजूद खास तरह से बनवाया गया हमाम खाना भी पर्यटकों को आश्चर्य चकित कर देता है। इस किले का निर्माण यूं तो फारुखी वंश के शासकों ने 1422 ईस्वी में कराया था, लेकिन उसके बाद लंबे समय तक यह मुगल शासक अकबर, शाहजहां आदि के आधिपत्य में रहा। यहीं हुई थी मुमताज की मृत्यु शाही किला आगरा म...

नेपा लिमिटेड ने मनाया 69 वां स्थापना दिवस।

 भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड ने शनिवार को अपना 69वां स्थापना दिवस अत्यंत गरिमा, उत्साह और प्रेरणा के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे "नेपा वॉकथान" से हुई, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपा लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, कमोडोर अरविंद वढेरा (विशिष्ट सेवा मेडल) ने की। कारखाना परिसर में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात अनाम श्रमिक स्थल, सेल्स गोदाम तथा पेपर मशीन परिसर स्थित शिलालेखों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के पंडित ईशान व्यास द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना की गई। सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा (विशिष्ट सेवा मेडल) सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा (विशिष्ट सेवा मेडल)  ने नेपा लिमिटेड के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से यह संस्थान शीघ्र ही "मिनी रत्न" का दर्जा प्राप्त करेगा। उन्होंने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुविधा बढ़ाने हेतु...

सांसद और विधायक निधि से बनेंगे न्यायालय में पक्षकारों के लिए टिन शेड के तीन प्रतिक्षालय

  सांसद और विधायक निधि से बनेंगे न्यायालय में पक्षकारों के लिए टिन शेड के तीन प्रतिक्षालय बुरहानपुर जिला अधिवक्ता संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष युनुस पटेल के नेतृत्व में क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष पटेल ने कहा कि बुरहानपुर जिले में जिला न्यायालय बुरहानपुर के अतिरिक्त नेपानगर न्यायालय, तथा खकनार में भी तहसील स्तर के न्यायालय संचालित है और जिले के तीनों ही न्यायालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहर से और दूरस्थ ग्रामों से पक्षकार गण पहुंचते हैं । भीषण गर्मी के दिनों में उन पक्षकारों के बैठने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इसलिए यह तीनों ही न्यायालय परिसर में टिन सेड बनाया जाना बहुत आवश्यक है।  मोहम्मदपुरा रोड पर स्थित एक वैवाहिक मंगल परिसर में सांसद पाटिल से हुई सौजन्य मुलाकात में जिला अधिवक्ता संघ के सचिव संतोष देवताले ने कहा की बुरहानपुर खकनार और नेपानगर न्यायालय परिसर में पक्षकारों के लिए प्रतीक्षालय सेड नहीं होने से पक्षकारों को बहुत ही असुविधा का।सामना करना पड़ता है । अधिवक्ता संघ कि इस मांग पर सांसद...

सशस्त्र बल के साथ वन विभाग की नेपानगर के नावरा रेंज में कड़ी कार्रवाई शुरू

  सशस्त्र बल के साथ वन विभाग की नेपानगर के नावरा रेंज में कड़ी कार्रवाई शुरू बुरहानपुर। वन क्षेत्रों में लगातार हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। जिले के नावरा रेंज में सशस्त्र बलों के साथ वन विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक गश्त के दौरान दो अवैध टप्परों को ध्वस्त कर बड़ा संदेश दिया है- जंगल की ज़मीन पर कोई कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा। दरअसल लगभग डेढ़ साल पहले वन विभाग ने जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से 17 दिन तक चले अभियान में 1000 से अधिक अवैध टपरियों को हटाया था। वह कार्रवाई क्षेत्र में मील का पत्थर बनी थी। अब एक बार फिर ऐसी ही बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जहां बचे हुए अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। गश्त में सशस्त्र बल की तैनाती, हर कदम पर निगरानी नावरा रेंज के जंगलों में पैदल गश्त करते हुए वन विभाग की टीम ने कई किलोमीटर तक क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। इस गश्त में सशस्त्र बलों की तैनाती की गई थी ताकि कोई विरोध या अवरोध उत्पन्न न हो। गश्त के दौरान क्षेत्रीय पटेल, मुखिया और स्थानीय रहवासियों से भी संवाद किया गया। उन्हें स्पष्ट निर्देश द...

ताप्ती सेवा समिति सदस्यों ने स्टेशन पर ट्रेन में सवार यात्रियों को नींबू शरबत पिलाया

  लोकेशन बुरहानपुर ताप्ती सेवा समिति सदस्यों ने स्टेशन पर ट्रेन में सवार यात्रियों को नींबू शरबत पिलाया बुरहानपुर .  ताप्ती सेवा समिति ने बढ़ती गर्मी को देखते बुरहानपुर शहर के उपनगर लालबाग रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को नींबू पानी का शरबत वितरित किया। शुक्रवार सुबह 11 बजे से रेलवे स्टेशन पर सभी समिति सदस्य पहुंचे। सभी सदस्यों ने ट्रेन ठहरने पर यात्रियों को नींबू शरबत वितरित किया। शरबत पीने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने कहा कि तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे यात्रियों में गर्मी से बेचैनी बढ़ गई है। ऐसे में पानी से भी गला तार नहीं हो रहा। जिसको देखते हुए समिति ने नींबू शरबत वितरण का आयोजन किया है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, सचिव धर्मेंद्र सोनी, प्रेमलता सकेल, संरक्षक राजीव खेड़कर, उपाध्यक्ष मंसूर सेवक, अताउल्लाह खान, मोहन दलाल, अभय बालापुरकर, नंदकिशोर वाणी, पुनीत शुक्ला, विवेक हकीम, राजकुमार बछवानी वरिष्ठ पेंटर श्री कृष्णा चौहान रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विनय मेहता, कार्यालय...