सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नेहरू जी की पुण्यतिथि पर किया नमन...

प्रदेश पत्रिका बुरहानपुर- मंगलवार सुबह जिला कांग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नेहरू प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।   कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। नेहरू जी ने 21वीं सदी के भारत की बुनियाद रखी। नेहरू जी स्वतंत्रता पूर्व और उसके बाद के भारत के सबसे महत्वपूर्ण नेता थे। उन्होंने सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए, नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है।हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।   इस दौरान हमीद काजी, सुरेंद सिंह,इंद्रसेन देशमुख,जिला सचिव आशीष भगत ,सलीम कॉटनवाला, सरिता भगत ,मीनाक्षी महाजन, मुज्जू मीर, आसिफ खान, शैली किर,रियाजुल हक अंसारी, जिया उल हक अंसारी,शेख आरिफ, केशू सुखवानी,राजकुमार वाच्छवान...

राशन के साथ पॉश मशीन से निकलने वाली पर्ची देने के निर्देश

लोहरदगा। झारखंड राज्य खाद्य आयोग की की प्रभारी अध्‍यक्ष श्रीमती शबनम परवीन की अध्यक्षता में 26 मई को जिला परिसदन में बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा से संबंधित शिकायतों का निपटारा जिला में ही किया जाय, ताकि अधिकतर मामले जिला में ही निष्पादित कर लिए जाएं। लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। कई बार शिकायतकर्ता कार्डधारी का नाम/कार्ड डिलीट कर दिया जाता है, ऐसा नहीं होना चाहिए। कार्यशाला भी आयोजित की जाय श्रीमती परवीन ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायतों का निवारण होना चाहिए ना कि उसका कार्ड डिलीट कर या उसके कार्ड अन्य दुकानदार के पास ट्रांसफर कर उसे सजा दी जाय। सभी पंचायतों में आकस्मिक खाद्यान्न कोष गठित है, जिसका उपयोग करना चाहिए। कोष की कमी होने पर जिला से मांग की जाय। मुखिया लोगों के साथ हर माह बैठक करें, ताकि इसकी जानकारी दी जा सके। प्रखंडों में खाद्य सुरक्षा से संबंधित जानकारी के लिए कार्यशाला भी आयोजित की जाय। राशन दुकानों में लगे सूचना पट्ट अध्यक्ष ने कहा कि कई दुकानों में सूचना पट्ट नहीं है, जो नियमानुसार गलत है। उसमें दुकानदार, कार्डधारकों, योजन...

45 साल की महिला से गैंगरेप, दरिंदों ने सरिया से बच्चेदानी निकालकर फेंक दिया बाहर

  Khandwa Gang Rape Case: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दरिंदगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको दिल्ली का निर्भया कांड याद आ जाएगा। दरिंदो ने पहले महिला का गैंगरेप किया फिर बच्चेदानी बाहर निकाल कर फेंक दिया। खंडवा: जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आदिवासी अंचल खालवा के एक गांव में एक 45 साल की महिला के साथ दरिंदगी हुई है। सूचना के अनुसार महिला के साथ दो दरिंदों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म किया फिर इसके बाद उसके निजी अंग में सरिया या अन्य वस्तु डालकर बच्चेदानी बाहर निकाल दी। पीड़िता ने मौके पर ही तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को पीड़िता की साढ़े 16 साल की बेटी ने सूचना दी कि परिचित हरि पालवी (35) के घर के अंदर उसकी मां लहुलुहान हालत में पड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर अचेत पड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय महिला के साथ सुनील धुर्वे (26) और हरि पालवी (35) मौजूद थे। दोनों महिला के परिचित हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस का सम्मेलन सम्पन्न।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी संविधान बचाओ अभियान के तहत शनिवार 24 मई को बुरहानपुर के गुजराती समाज भवन में जिला कांग्रेस का अधिवेशन सम्पन्न हुआ l जिसमें विशेष रूप से ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रभारी ग्यारसी लाल रावत जी एवं सह - प्रभारी श्री उत्तम पाल जी उपस्थित रहें ।       इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री संजय दत्त ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के समय से भारतीय जनता पार्टी और उसकी रिमोट कन्ट्रोल रखने वाली आर एस एस कई सालो से संविधान को बदलने का षडयंत्र रचने का प्रयास कर रही है, संविधान ने जो अधिकार नागरिकों को दिए हैं और आरक्षण का जो कवच ओबीसी और कमजोर वर्ग को दिया है उसे समाप्त करने का प्रयास कर रही है l  श्री संजय दत्त ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान, भाजपा 400पार- संविधान बाहर की बात जनता के बीच लेकर आयी थी लेकिन पुरे देश मे हमारे नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने संविधान को बचाने के मुद्दे को पुर देश मे जनता के सामने रख कर 400 पार के बीजेपी के मन्सुबे पर पानी फेर दिया जिसके क...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य के सम्मान में नेपानगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

पहलगाम मे हुए आतंकी हामले का बदला भारतीय सैना द्वारा लिया गया (ऑपरेशन सिंदूर) सैना के शौर्य का सामन करते हुए देश भर मे तिरंगा यात्रा नकाली जा रही है ।। शनिवार को नेपानगर मे भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी । जिसमे जिला अध्यक्ष श्री मनोज माने जी, नेपा विधायक मंजू दीदी,युवा नेता गजु दादा समस्त जन प्रतिनिधी ,नेपानगर आवास संघठन,सिटीजन हायर सेकेण्डरी स्कूल परिवार,एनसीसी कैडट्स,स्काउट गाइड एवं समस्त सम्मानीय जनता उपस्तित रही।।भारत माता की आरती के बाद मे विधायक जी ,जिला अध्यक्ष जी,गजु दादा द्वारा समस्त देश प्रेमी जनता के सामने घोषणा की गयी की अमृता वर्षा के सामने जो खाली जगह है. वहा पर जनता की मांग पर भारत माता तिराहा घोषित किया गया।।एवं मौखिक रूप से 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की गयी।।।नगर की जनता सभी का दिल से आभार व्यक्त करती है।।   "जय हिन्द जय भारत वंदेमातरम" 🪖🇮🇳🚩             आप देख रहे हैं 👇  

नगर पालिका परिषद नेपानगर में व्याप्त आर्थिक अनियमितताओं एवं तानाशाहीपूर्ण कार्यशैली के विरुद्ध पार्षदगणों द्वारा कलेक्टर महोदय को सौंपा गया ज्ञापन..।

नेपानगर नगर पालिका परिषद के निर्वाचित पार्षदगणों द्वारा आज जिला कलेक्टर बुरहानपुर को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें परिषद में पदस्थ अधिकारी द्वारा की जा रही आर्थिक अनियमितताओं और तानाशाहीपूर्ण कार्यशैली पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। पार्षदगणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि इस संबंध में पूर्व में दिनांक 15 मई 2025 को श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नेपानगर को 15 बिंदुओं में विस्तृत शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया था। परंतु अब तक न तो किसी प्रकार की जांच प्रारंभ की गई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है। क्या कहा पार्षदगणों ने देखिए 👇 जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि शिकायत करने के पश्चात जानबूझकर वार्डों के कार्यों में विलंब किया जा रहा है और अधिकारी द्वारा पारदर्शिता का पूर्ण अभाव दिखाया जा रहा है, जिससे जनहित प्रभावित हो रहा है। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस विषय में जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे सभी जनप्रतिनिधि मिलकर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन के साथ पूर्व में प्रस्तुत शिकायत की प्रति भी संलग्न की गई है। पार्षदग...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेठा में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया ....

प्रदेश पत्रिका:- मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के आदेश अनुसार इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प परेठा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सिसोदिया जी के आदेश अनुसार एवं बुरहानपुर जिले का एड्स विभाग का नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी जी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार हॉस्पिटल के आईसीटीसी एड्स परामर्शदाता श्री हरलाल सिसोदिया जी ने उपस्थित लोगों को एचआईवी एड्स के प्रमुख चार कारण बताए है सिफीलिस के प्रमुख लक्षण के बारे में जानकारी दी गई एवं टीबी के प्रमुख लक्षण के बारे में बताया गया है अगर परिवार में किसी व्यक्ति को टीबी की बीमारी हो जाए तो क्या क्या सावधानी रख सकते है। ,हेपटाइटिस के प्रमुख लक्षण के बारे में बताया गया l जिसमें गर्भवती महिलाओं के साथ धात्री महिलाओं की एचआईवी, एड्स और सिफीलिस और टीबी की जांच की गई एड्स परामर्शदाता श्री हरलाल सिसोदिया जी ने उपस्थित लोगों को बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। टीबी विभाग से श्री राजू राठौर सर ने उपस्थित लोगों को टीबी के प्रमुख लक्षण, टीबी के प्रमुख कारण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी कम्...