बुधवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी की उपस्थिति में बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ एवं अन्य संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों, वाहनों तथा आवश्यक सामग्री की उपलब्धता रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि फिल्ड विजिट कर जर्जर भवनों को चिन्हित करे, नियमानुसार नोटिस दे एवं आवश्यक कार्यवाही की जायें। उन्होंने शहरी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पर चर्चा भी की। बैठक में निर्देश दिये गये कि शिक्षा विभ...