बुरहानपुर पुलिस द्वारा लगभग ₹20 लाख मूल्य के 100 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए। आमजन द्वारा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की गई। मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक, द्वारा लगभग 20 लाख कीमत के 100 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। अपने गुम मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुरहानपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई नागरिकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के कारण उनके मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस अ...