नेपानगर में 31 जुलाई को राजमाता जिजाऊ ग्रुप एवं सिद्धिविनायक गणपति मंदिर समिति, पानधार के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महादेव को सवा लाख बेलपत्र अर्पित किए गए।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के तहसील नेपानगर में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन सोमवार दिनांक 31 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 5 पानधार के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महादेव को राजमाता जिजाऊ ग्रुप एवं सिद्धिविनायक गणपति मंदिर समिति द्वारा सवा लाख बेलपत्र अर्पित किए गए। नेपानगर । क्षेत्र के लिए एक बेहद पावन और सुंदर धार्मिक आयोजन है। राजमाता जिजाऊ ग्रुप और सिद्धिविनायक गणपति मंदिर समिति (पानधार) के संयुक्त प्रयास से भगवान शिव को सवा लाख बेलपत्र अर्पित करने का यह अनुष्ठान निश्चित ही पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का संचार करने वाला रहा कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रुद्राभिषेक के साथ हुई। इस पावन एवं भव्य धार्मिक आयोजन का सफल आयोजन राजमाता जिजाऊ ग्रुप की सदस्य श्रीमती प्रिया आकाश पाटिल, श्रीमती गायत्री अजय पाटिल एवं नीता राजेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिजाऊ ब्रिगेड बुरहानपुर की संभाग कार्यकारी अध्यक्षा शिवमती आरती ताई लांडे एवं जिला अध्यक्षा शिवमती अनीता ताई पाटिल भी उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रुद्राभिषेक के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम म...