सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सातपायरी खकनार, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) विद्यालय में 1 से 15 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

   नेपानगर । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सातपायरी खकनार में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़े का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।  इसी क्रम में विद्यालय में 1 से 15 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।   कार्यक्रम का शुभारंभ मुख उपस्थिति विद्यालय के प्राचार्य श्री रत्नेश कुमार जायसवाल एवं हिंदी विभागाध्यक्ष श्रीमती चंद्रपति द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।  इस अवसर पर हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के अध्ययन, प्रयोग एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया।एंव उन्हें समजा ईश दी जाएगी।  हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण भाषा में  विकास के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें प्रतियोगिताएं  कविता वाचन, पत्र लेखन, हिंदी भाषा आधारित नृत्य, हिंदी प्रश्नोत्तरी, पुस्तक समी...

नेपानगर ग्राम सागफाटा में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर अनियमितता मिलने पर एसडीएम सृजन श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया।

  नेपानगर तहसील के ग्राम सागफाटा में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर अनियमितता मिलने पर एसडीएम सृजन श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। जांच में स्टॉक रजिस्टर गायब मिला तथा ऑनलाइन डेटा के मुकाबले गेहूं, चावल और शकर कम व नमक अधिक पाया गया। इस दौरान तहसीलदार जगन्नाथ वास्कले और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गिरीश नागपुरे भी मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा तैयार किया।   शैक्षणिक गतिविधियां अधिकारियों ने कक्षा में पहुंचकर खुद एक शिक्षक की भूमिका निभाई और बच्चों को पढ़ाया  विज्ञान और गणित के सवाल पूछे, तथा बच्चों द्वारा संतोषजनक जवाब दिए गए।   सराहना व प्रेरणा बच्चों के प्रदर्शन से संतुष्ट होकर गणित शिक्षक आशीष दुबे और अन्य साथियों की प्रशंसा की गई, साथ ही बच्चों को प्रेरित कर एक काबिल अफसर बनने के टिप्स दिए गए।   माध्यमिक विद्यालय मंडवा का औचक निरीक्षण उपस्थित  अधिकारी एसडीएम सृजन श्रीवास्तव, तहसीलदार जगन्नाथ वास्कले ने एक शिक्षक की भूमिका अदा करते हुए माध्यमिक विद्यालय मंडवा का निरीक्षण किया गया, स्कूल में दर्ज 646 बच्चों के विरुद्ध 285 बच्चे उपस्थित, प...

मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर में मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाकर महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वावलंबन का संदेश

  मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर में मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाकर महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वावलंबन का संदेश बुरहानपुर गणेशोत्सव आस्था और श्रद्धा का पर्व है, लेकिन हमारी आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी जुड़ी है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए बुरहानपुर की महिलाओं द्वारा मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं तैयार कर पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव का संदेश दिया जा रहा है। मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने वाली लताबाई वाणे, हेमलताबाई वाणे एवं मंगलाबाई वाणे द्वारा स्थानीय स्तर पर प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनके द्वारा वाणे आर्ट्स एवं धुर्व आर्ट्स के नाम से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं तैयार की जाती हैं। इन महिलाओं की कला और पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान को प्रोत्साहित करते हुए ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा उनका पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। समिति ने कहा कि महिलाओं द्वारा मिट्टी की प्रतिमाएं बनाना केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा कार्य नहीं है, बल्कि यह महिला स्वावलंबन, स्थानीय रोजगार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। ताप्ती सेवा समिति ने आमजन से अपील...

एचआईवी की सही जानकारी होने से संक्रमित होने से बचा जा सकता है आईसीटीसी खकनार परामर्शदाता सिसोदिया

  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एचआईवी,एड्स सघन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम सभी जिलों मे चलाया जा रहा है  बुरहानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक अभियान चलाया जा रहा है आज शासकीय बालक हाई स्कूल खकनार में उपस्थित विद्यार्थियों को आईसीटीसी खकनार परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया द्वारा एचआईवी के प्रमुख लक्षण लक्षणों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है परामर्शदाता सिसोदिया द्वारा बताया गया कि अगर यह लक्षण आपके परिवार में,आपके गांव में,आपके रिश्तेदारी में अगर किसी को दिखाई दे तो अपने आसपास की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचआईवी की निशुल्क जांच करवा ले  एचआईवी के प्रमुख लक्षण बार-बार दस्त लगना,रात के समय पसीना आना,शरीर का वजन कम होना,बोलने में दिक्कत होना, बार-बार टीबी होना,दो महीने से अधिक समय से बुखार आना ये लक्षण दिखाई दे तो अपने आसपास की आईसीटीसी केंद्र में जाकर साल में दो से तीन बार तक निशुल्क एचआईवी की जांच करवा ले  परामर्शदाता सिसोदिया ने बताया एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ हाथ मिलान...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में सड़क के बीच खोदाई कर अधूरा पड़ा काम नल जल योजना में वार्ड एक से पांच तक पाइप डालने के लिए खोदाई कर अधूरा छोड़ा काम

  सड़क के बीच खोदाई कर अधूरा पड़ा काम नल जल योजना में वार्ड एक से पांच तक पाइप डालने के लिए खोदाई कर अधूरा छोड़ा काम नेपानगर। वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 5 तक नल जल योजना के कनेक्शन को लेकर संजय नगर के पास रेलवे क्रासिंग के लिए शुरू किया गया खोदाई का काम करीब एक सप्ताह से बंद है। कार्य को लेकर सड़क के बीचो-बीच खोदाई कि गई। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नगर के 24 वार्ड में नल जल योजना का काम किया गया। लेकिन रेलवे क्रासिंग से दूसरी ओर मातापुर, डिवन, पांधार एरिया सहित अन्य वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 5 तक रेलवे क्रासिंग की मंजूरी नहीं मिलने से पाइप लाइन नहीं जोड़ी जा सकने से इन वार्डो में अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लम्बे समय के प्रयास के बाद मंजूरी मिली। तीन सप्ताह पहले सड़क से अंदर पास पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई शुरू कि है। जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। एजेंसी ने सड़क पर गड्ढा खोद कर आगे का काम बंद कर दिया है। जिससे लोग परेशान हो रहे है। लोगो ने एजेंसी से काम में तेजी लाकर काम ख़त्म कर सड़क से आवाजाही शुरु करवाने कि मांग ...

नेपानगर में 31 जुलाई को राजमाता जिजाऊ ग्रुप एवं सिद्धिविनायक गणपति मंदिर समिति, पानधार के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महादेव को सवा लाख बेलपत्र अर्पित किए गए।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के तहसील नेपानगर में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन सोमवार दिनांक 31 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 5 पानधार के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महादेव को राजमाता जिजाऊ ग्रुप एवं सिद्धिविनायक गणपति मंदिर समिति द्वारा सवा लाख बेलपत्र अर्पित किए गए। नेपानगर । क्षेत्र के लिए एक बेहद पावन और सुंदर धार्मिक आयोजन है। राजमाता जिजाऊ ग्रुप और सिद्धिविनायक गणपति मंदिर समिति (पानधार) के संयुक्त प्रयास से भगवान शिव को सवा लाख बेलपत्र अर्पित करने का यह अनुष्ठान निश्चित ही पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का संचार करने वाला रहा  कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रुद्राभिषेक के साथ हुई। इस पावन एवं भव्य धार्मिक आयोजन का सफल आयोजन राजमाता जिजाऊ ग्रुप की सदस्य श्रीमती प्रिया आकाश पाटिल, श्रीमती गायत्री अजय पाटिल एवं नीता राजेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिजाऊ ब्रिगेड बुरहानपुर की संभाग कार्यकारी अध्यक्षा शिवमती आरती ताई लांडे एवं जिला अध्यक्षा शिवमती अनीता ताई पाटिल भी उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रुद्राभिषेक के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम म...

नेपानगर तहसील के ग्राम सीवल में सोमवार सुबह कचरे के पास गोबर के ढेर में एक मृत नवजात शिशु मिला यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

     मध्य प्रदेश के जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर क्षेत्र के ग्राम सीवल में सोमवार सुबह कचरे के पास गोबर के ढेर में एक मृत नवजात शिशु मिला।  घटना का विवरणस्थान: ग्राम सीवल, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर समय: सोमवार सुबह करीब 10 बजे पानी की टंकी से बह रहे पानी मे गोबर के ढेर के साथ बहते जल में नवजात शिशु शव दिखाई दिया। स्थिति: नवजात का शव कचरे और गोबर के ढेर में दबा हुआ था। पानी की टंकी ओवरफ्लो होने के कारण जब पानी के तेज बहाव में गोबर का ढेर भी बहने लगा। इसी दौरान उसमें दबा नवजात दिखाई दिया। ग्राम पंचायत के सरपंच पति गजानन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पता चलते ही पुलिस तुरंत मौका स्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी । 👮 पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई : ग्राम पंचायत के सरपंच पति गजानन ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। अधिकारी मौके पर: नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी, एसडीएम सृजन श्रीवास्तव और तहसीलदार जगन वास्कले दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंचे। वर्तमान स्थिति: पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा बनाकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के ...