इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर मर्सिडीज सवार व्यापारियों को चाकू दिखाकर लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर रात 3:30 बजे वारदात को दिया था अंजाम; विरोध करने पर व्यापारी पर किया था चाकू से हमला, तीनों आरोपियों पर पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज बुरहानपुर। इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे पर मर्सिडीज कार सवार व्यापारियों को चाकू की नोक पर लूटने वाले तीन बदमाशों को गणपति नाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 15 नवंबर की रात झिरी-निंबोला और ट्रांसपोर्ट नगर के बीच मोटरसाइकिल से कार का पीछा कर उसे ओवरटेक किया और रास्ते में रोक लिया। इसके बाद कार में सवार तीन लोगों को चाकू दिखाकर धमकाया और नकदी, पर्स व जरूरी दस्तावेज लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी रितेश महाजन पर चाकू से हमला कर उसे घायल भी कर दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रितेश महाजन से 6 हजार, अविनाश से 7 हजार और चालक प्रदीप से 4 हजार रुपए सहित कुल 17 हजार रुपए लूटे थे। मामले में थाना गणपति नाका में अपराध क्रमांक 284/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) और 309(6) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी और मुखबिर सूचना से पहुंचे आरोपियों तक घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी न...