pub-4032623511138817 Pradesh Patrika Deepak Sonwane सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बिलासपुर से कोयले का रैक रवाना, नेपानगर पहुंचते ही शुरू होगा उत्पादन; सीएमडी बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं कागज उत्पादन से पहले नेपा मिल में सुरक्षा जांच, फायर ड्रिल कर परखी व्यवस्था

नेपानगर। नेपा मिल में एक बार फिर कागज उत्पादन शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। बिलासपुर से कोयले का रैक रवाना हो चुका है। इसके नेपानगर पहुंचते ही मशीनें चालू कर उत्पादन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उत्पादन शुरू करने से पहले मंगलवार को मिल प्रबंधन ने फायर ड्रिल आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया। भोपाल गैस त्रासदी की विभीषिका की स्मृति में 17 नवंबर से औद्योगिक सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य आयोजन 3 दिसंबर को मिल परिसर में होगा। सीएमडी नरेश सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेपा मिल के कर्मचारियों ने हर विषम परिस्थिति में संस्थान को संभाले रखा है। उत्पादन और मशीनों का संचालन महत्वपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता। कर्मचारी कारखाने के लिए कीमती हैं, लेकिन अपने परिवार के लिए अनमोल हैं। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। अग्नि दुर्घटना से लिया सबक विभागाध्यक्ष अग्नि एवं सुरक्षा संजय पवार ने पिछले दिनों पेपर मशीन संयंत्र म...

खंडवा में पत्रकार से अभद्रता पर प्रेस क्लब नाराज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए शालीन व्यवहार के निर्देश वरिष्ठ पत्रकार जय नागड़ा को जेल भेजने की धमकी देने का आरोप, प्रेस क्लब ने की सार्वजनिक या लिखित माफी की मांग

  खंडवा। पत्रकारों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के व्यवहार को लेकर खंडवा में विवाद सामने आया है। वरिष्ठ पत्रकार जय नागड़ा के साथ सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह द्वारा कथित अभद्रता और जेल भेजने की धमकी देने के मामले में खंडवा प्रेस क्लब ने नाराजगी जताई है। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को शिकायती पत्र सौंपकर संबंधित अधिकारी से सार्वजनिक अथवा लिखित रूप में माफी मांगने की मांग की है। प्रेस क्लब के अनुसार, पत्रकार जय नागड़ा यातायात जाम में फंसे लोगों की परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था का सुझाव दे रहे थे। इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार करने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। प्रेस क्लब ने इसे पत्रकारों की गरिमा और सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों को व्यवहार में संयम रखने के निर्देश मामले के बाद कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले संबंधित विभागों के बीच आपसी सम...

जामुनिया में एचआईवी और सिफिलिस जांच शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की हुई स्क्रीनिंग , नि:शुल्क उपचार की दी जानकारी

  बुरहानपुर। मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में एचआईवी जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर बुधवार को ग्राम पंचायत जामुनिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिला एवं पुरुषों सहित कुल 41 लोगों की एचआईवी एवं सिफिलिस जांच की गई। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को संक्रमण, बचाव और उपचार के संबंध में परामर्श दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार के आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने ग्रामीणों को एचआईवी एवं सिफिलिस संक्रमण के कारणों, प्रमुख लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बार-बार टीबी जैसी संक्रमण संबंधी बीमारी होना, रात में अत्यधिक पसीना आना, दो से तीन माह तक लगातार बुखार रहना, अचानक वजन कम होना और बार-बार दस्त लगना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  ऐसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी आईसीटीसी केंद्र में एचआईवी की नि:शुल्क जांच करानी चाहिए। एचआईवी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर घबराने की आवश्यकता नहीं...

इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर मर्सिडीज सवार व्यापारियों को चाकू दिखाकर लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर रात 3:30 बजे वारदात को दिया था अंजाम; विरोध करने पर व्यापारी पर किया था चाकू से हमला, तीनों आरोपियों पर पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज बुरहानपुर। इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे पर मर्सिडीज कार सवार व्यापारियों को चाकू की नोक पर लूटने वाले तीन बदमाशों को गणपति नाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 15 नवंबर की रात झिरी-निंबोला और ट्रांसपोर्ट नगर के बीच मोटरसाइकिल से कार का पीछा कर उसे ओवरटेक किया और रास्ते में रोक लिया। इसके बाद कार में सवार तीन लोगों को चाकू दिखाकर धमकाया और नकदी, पर्स व जरूरी दस्तावेज लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी रितेश महाजन पर चाकू से हमला कर उसे घायल भी कर दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रितेश महाजन से 6 हजार, अविनाश से 7 हजार और चालक प्रदीप से 4 हजार रुपए सहित कुल 17 हजार रुपए लूटे थे। मामले में थाना गणपति नाका में अपराध क्रमांक 284/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) और 309(6) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी और मुखबिर सूचना से पहुंचे आरोपियों तक घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी न...

बड़वाह में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर मंथन, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की बनी रणनीति ,विधानसभा प्रभारी जगमीत सिंह जॉली की मौजूदगी में वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के साथ हुई वन-टू-वन चर्चा

  बड़वाह। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 नवंबर को संगठनात्मक दौरा एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विधानसभा प्रभारी जगमीत सिंह जॉली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक वन-टू-वन चर्चा आयोजित हुई। इसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, नगर एवं मंडल अध्यक्षों, बूथ और सेक्टर प्रभारियों सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं दोपहर 2 बजे आयोजित संगठनात्मक बैठक में मंडल, ब्लॉक एवं शहर अध्यक्षों के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला प्रभारी जयसिंह, जिला कांग्रेस कमेटी खरगोन के रवि नाईक तथा खंडवा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं ...

सत्य सनातन यात्रा में शामिल हुए युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह, दिग्विजय सिंह को भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

  बुरहानपुर। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा में शामिल होकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। ठाकुर देवेश्वर सिंह यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर काफी देर तक चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह के साथ भोजन भी किया। यात्रा में शामिल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से भी ठाकुर देवेश्वर सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं का स्वागत एवं सम्मान कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सत्य सनातन यात्रा में ठाकुर देवेश्वर सिंह की सहभागिता और पूर्व मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात क्षेत्र में चर्चा का विषय रही। श्रीमद्भगवद्गीता भेंट करने के माध्यम से उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। आप देख रहे है 👇

छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर कलेक्टर की नजर, नोडल अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की होगी नियमित निगरानी, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

  बुरहानपुर। जिले में संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की अब नियमित निगरानी की जा रही है। कलेक्टर विवेक कुमार के निर्देश पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहित शिक्षा विभाग के छात्रावासों और आश्रमों के लिए विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारियों को अलग-अलग छात्रावास आवंटित कर उनके निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी आवंटित छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं, शासन की योजनाओं के लाभ तथा पेयजल, भोजन और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण का उद्देश्य छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को शासन की मंशानुसार सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना और उनके लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है। कलेक्टर विवेक कुमार ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने आवंटित छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें तथा वहां की वास्तविक स्थिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। आप देख रहे है 👇