केंद्र सरकार का बड़ा कदम 4 नए लेबर कोड लागू, 29 पुराने श्रम कानून हुए खत्म श्रम क्षेत्र से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए चार नए लेबर कोड को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया। 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में इसे सबसे बड़े सुधारों में से एक माना जा रहा है।
केंद्र सरकार का बड़ा कदम 4 नए लेबर कोड लागू, 29 पुराने श्रम कानून हुए खत्म केंद्र सरकार ने शुक्रवार, 21 नवंबर को श्रम क्षेत्र से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए चार नए लेबर कोड को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया। 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में इसे सबसे बड़े सुधारों में से एक माना जा रहा है। इन नए कोड के लागू होते ही वर्षों पुराने 29 बिखरे व जटिल श्रम कानून समाप्त हो जाएंगे और देश में एक कृत तथा सरल श्रम ढांचा तैयार होगा। सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य श्रमिकों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर अधिकार देना है, वहीं उद्योगों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक और सहज वातावरण तैयार करना भी इस सुधार का हिस्सा है। चार नए श्रम संहिता पुराने 29 केंद्रीय कानूनों को मिलाकर इन्हें चार नए कोड में बदला गया है— Code on Wages (2019) Industrial Relations Code (2020) Code on Social Security (2020) Occupational Safety, Health & Working Conditions Code (2020) श्रम मंत्रालय का कहना है कि ये कोड विशेष रूप से अनौपचारिक क्षेत्र, गिग वर्कर्स, प्रवासी मजदूरों और महिलाओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करेंगे। मु...