Indore Property Guideline: इंदौर में प्रारंभिक मूल्यांकन में 4000 लोकेशन पर गाइडलाइन में बढ़ोतरी के संकेत
इंदौर में अचल संपत्तियों की गाइडलाइन(Indore Property Guideline) में बढ़ोतरी की तैयारी है। प्रारंभिक मूल्यांकन रिपोर्ट में चार हजार लोकेशन पर गाइडलाइन दरों में 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। यह बढ़ोतरी आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए होगी। HighLights 20 प्रतिशत से अधिक होगी गाइडलाइन में बढ़ोतरी। इनमें 400 नई कॉलोनियों को भी जोड़ा जाएगा। 5154 लोकेशन पर अभी दस्तावेज हो रहे पंजीकृत। प्रेम जाट, नईदुनिया, इंदौर (Indore Property Guideline)। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अचल संपत्तियों की गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया जा रही है। शासन से मिली संपदा रिपोर्ट और स्थानीय स्तर पर आकलन के आधार पर प्रारंभिक वैल्यूएशन (मूल्यांकन) कर डेटा तैयार किया जा चुका है। इसके अनुसार जिले में चार हजार लोकेशन पर अचल संपत्तियों की गाइडलाइन में बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। उपपंजीयकों ने प्रारंभिक मूल्यांकन रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी है। अब अधिकारियों द्वारा इसका विश्लेषण किया जा रहा है। इंदौर जिले में अचल संपत्तियों की खरीदी-बिक्री की गाइडलाइन तैयार करने की कवायद पंजी...