मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत खंडवा के श्री डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा जिला पंचायत खंडवा द्वारा जनपद पंचायत पुनासा के सभा कक्ष में ग्रामीण विकास योजनाओं की ग्राम पंचायत वॉर विस्तार से समीक्षा की गई, इस अवसर पर "गांव का पानी गांव में" अभियान के तहत बनाई गई 25 मार्च 2026 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए
आज दिनांक 18/03/2026 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत खंडवा के श्री डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा जिला पंचायत खंडवा द्वारा जनपद पंचायत पुनासा के सभा कक्ष में ग्रामीण विकास योजनाओं की ग्राम पंचायत वॉर विस्तार से समीक्षा की गई, इस अवसर पर "गांव का पानी गांव में" अभियान के तहत बनाई गई ग्रामवार कार्य योजना अनुसार जल संवर्धन अभियान के तहत प्रगतिरत कार्यो को 25 मार्च 2026 तक अभियान के रूप में चलाया जाकर पूर्ण किये जाने के निर्देश सहायक यंत्री, उपयंत्रियो, सचिवो तथा ग्राम रोजगार सहायको को दिए गए, समीक्षा के दौरान प्रगति संतोष जनक नहीं पाए जाने पर ग्राम पंचायत नवलगाँव, सक्तापुर, बडनगर रैयत, चिचली खुर्द, के सचिवो को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिए गए साथ ही ग्राम पंचायत सक्तापुर के ग्राम रोजगार सहायक को निलंबन हेतु प्रस्ताव भी जिला कार्यालय को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिए गए साथ ही प्रधान मंत्री आवास योजना, ग्राम पंचायतो में जल कर वसूली, संपत्ति कर वसूली, समग्र मनरेगा, आधार ई केवाईसी की प्रगति की समीक्षा भी की गई साथ ही जल कर, संपत्ति कर वसूली की प्रगति ...