नेपानगर तहसील के ग्राम सीवल में सोमवार सुबह कचरे के पास गोबर के ढेर में एक मृत नवजात शिशु मिला यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
मध्य प्रदेश के जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर क्षेत्र के ग्राम सीवल में सोमवार सुबह कचरे के पास गोबर के ढेर में एक मृत नवजात शिशु मिला। घटना का विवरणस्थान: ग्राम सीवल, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर समय: सोमवार सुबह करीब 10 बजे पानी की टंकी से बह रहे पानी मे गोबर के ढेर के साथ बहते जल में नवजात शिशु शव दिखाई दिया। स्थिति: नवजात का शव कचरे और गोबर के ढेर में दबा हुआ था। पानी की टंकी ओवरफ्लो होने के कारण जब पानी के तेज बहाव में गोबर का ढेर भी बहने लगा। इसी दौरान उसमें दबा नवजात दिखाई दिया। ग्राम पंचायत के सरपंच पति गजानन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पता चलते ही पुलिस तुरंत मौका स्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी । 👮 पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई : ग्राम पंचायत के सरपंच पति गजानन ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। अधिकारी मौके पर: नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी, एसडीएम सृजन श्रीवास्तव और तहसीलदार जगन वास्कले दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंचे। वर्तमान स्थिति: पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा बनाकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के ...