सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने रेलवे अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, गुलाबगंज ओवरब्रिज और नेपानगर मातापुर अंडरपास जल्द पूरा करने पर भी जोर ,शिवाजी नगर में ओवरब्रिज की मांग पर बुरहानपुर पहुंचे डीआरएम, 20 हजार आबादी की समस्या देखी
बुरहानपुर। शिवाजी नगर और चिंचाला क्षेत्र के करीब 20 हजार रहवासियों की आवागमन संबंधी समस्या को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर मंगलवार को भुसावल मंडल के डीआरएम पुनीत अग्रवाल रेलवे अधिकारियों के साथ बुरहानपुर पहुंचे। सांसद ने जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के साथ शिवाजी नगर रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण कर यहां ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के कारण रहवासियों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती है। गुलाबगंज ओवरब्रिज इस क्षेत्र के लिए पर्याप्त विकल्प नहीं है, इसलिए शिवाजी नगर में अलग ओवरब्रिज की तकनीकी एवं व्यावहारिकता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। सांसद ने डीआरएम को इस संबंध में पत्र भी सौंपा। निरीक्षण के दौरान नेपानगर विधायक मंजू दादू, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गुलाबगंज ओवरब्रिज और मातापुर अंडरपास जल्द पूरा करने की मांग सांसद पाटील ने गुलाबगंज रेलवे ओवरब्रिज का काम तेजी से पूरा कराने पर जोर दिया। वहीं, विधायक मंजू दादू ने नेप...