17 माह से वेतन नहीं मिला, दीपावली से पहले 25 हजार रुपये एडवांस दें ,नेपा मिल कर्मचारियों का पैदल मार्च, सीजीएम को सौंपा ज्ञापन
17 माह से वेतन नहीं, दीपावली पर पीएफ से 50 लाख का कर्ज लेने को मजबूर कर्मचारी दीपावली से पहले भुगतान की उम्मीद टूटी तो निकाला पैदल मार्च, सीएमडी के नाम सौंपा ज्ञापन नेपानगर । एशिया की पहली कागज मिल के रूप में पहचान रखने वाली नेपा मिल में 17 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों की आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही है। दीपावली से पहले बकाया वेतन मिलने की उम्मीद टूटने पर बुधवार को कर्मचारियों ने मिल के मुख्य द्वार से प्रशासनिक भवन तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद सीएमडी नरेश सिंह के नाम सीजीएम आर. अलागेसन को ज्ञापन सौंपकर बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग की। दीपावली मनाने पीएफ से लिया कर्ज श्रमिक संघ के मुताबिक, दीपावली का त्योहार मनाने के लिए 52 कर्मचारियों ने अपने भविष्य निधि पीएफ खाते से करीब 50 लाख रुपये का ऋण लिया है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार का खर्च चलाने और त्योहार मनाने का संकट खड़ा हो गया है। प्रबंधन को पत्र लिखकर मांगी अंतरिम सहायता श्रमिक संघ ने 28 अक्टूबर को प्रबंधन को पत्र लिखकर बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने के साथ दीपावली पर अ...