जनविश्वास शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, शिक्षा और स्वरोजगार पर दिया जोर संबल योजना के 6 हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति पत्र, सिंचाई सुविधा बढ़ाने की मांग भी उठी
बुरहानपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को बुरहानपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जलान्द्रा में शिविर लगाया गया। इसमें कलेक्टर विवेक कुमार ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर गांव की समस्याएं, विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। शिविर में संबल योजना के छह हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और परिवारों की आमदनी बढ़ाने के विषय में चर्चा की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा बेहतर भविष्य का आधार है। विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को खेती के साथ पशुपालन और अन्य आजीविका गतिविधियां अपनाने की सलाह दी। आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों से कृषि और पशुपालन करने से उत्पादन तथा आमदनी बढ़ाई जा सकती है। राशन वितरण की भी ली जानकारी कलेक्टर ने ग्रामीणों से उचित मूल्य की दुकान पर राशन मिलने...