बुरहानपुर के लालबाग रोड स्थित कुछ दिन पहले सील किए गए हकीमी अस्पताल में बुधवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में युवक को गोली लगने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है,
बुरहानपुर शहर के लालबाग रोड स्थित सील हकीमी अस्पताल में बुधवार सुबह ऐसा खौफनाक घटनाक्रम सामने आया जिसने पूरे बुरहानपुर को हिला कर रख दिया। अस्पताल परिसर में 30 वर्षीय युवक नागेश पिता गेंदालाल चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर गोली लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि से बच रही है। बुरहानपुर के लालबाग रोड स्थित कुछ दिन पहले सील किए गए हकीमी अस्पताल में बुधवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में युवक को गोली लगने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन पुलिस ने घायल की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। घटनाक्रम का मुख्य विवरण मृतक की पहचान: नागेश चौहान (30 वर्ष), जिनकी पत्नी की मृत्यु इसी अस्पताल में 11 नवंबर को ऑपरेशन के दौरान हुई थी। आरोपी/पक्ष: डॉ. जैनुद्दीन बोहरा (पूर्व सिविल सर्जन)। शुरुआती खबरों के अनुसार, नागेश और डॉक्टर के बीच झड़प हुई, जिसमें गोली चलने से नागेश की मौत हो ...