लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर जन कल्याण पर्व के उपलक्ष्य में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महिला बाइक रैली का आयोजन प्रदेश पत्रिका :- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर ‘स्वावलंबी महिला, सशक्त राष्ट्र’ की संकल्पना को साकार करते हुए दिनांक 31.05.2025 को जन कल्याण पर्व के रूप में मनाये जाने संबंधी निर्देश दिये गये है। इस दौरान महिलाओं के विरूद्व घटित अपराध एवं अपराधों के विरूद्व जागरूकता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये दिनांक 30.05.2025 को एक दिवसीय अभियान चलाया जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु कानूनी प्रावधानों का साक्षरता शिविर एवं प्रचार प्रसार, महिला बाईक रैली के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं महिला सुरक्षा हेतु पुलिस सहायता हेल्पलाईन नम्बरों का प्रचार प्रसार करने संबंधी निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के पालन में जिला मुख्यालय पर जिला पुलिस बल नीमच द्वारा जिला पुलिस बल नीमच की महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महिला बाई...